नेपाली शेरपा कामिरिता ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28वीं बार माउंट एवरेस्ट किया फतह

कामिरिता ने एक बार फिर सर्वाधिक बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

Kamirita Sherpa | Sach Bedhadak

Kamirita Sherpa : काठमांडू। नेपाली पर्वतारोही कामिरिता शेरपा ने मंगलवार को रिकॉर्ड 28वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने के अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया। कामिरिता शेरपा ने करीब एक सप्ताह पहल ही यह रिकार्ड बनाया था। ‘माउंटेन’ गाइड कामिरिता शेरपा (53) मंगलवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे। इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रेक’ के प्रबंधक छांग दावा शेरपा ने यह जानकारी दी। कामिरिता ने इस मौसम में दूसरी बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की। 

इससे पहले उन्होंने 17 मई को 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। एक दिन पहले ही एक अन्य वरिष्ठ शेरपा पासंग दवा ने कामिरिता के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उसके एक दिन बाद ही कामिरिता ने एक बार फिर सर्वाधिक बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। पूर्वी नेपाल के सोलुखुम्बुजिले के निवासी कामिरिता पहली बार 13 मई, 1994 को माउंट एवरेस्ट पहुंचे थे। वह काठमांडू स्थित ‘सेवन समिट ट्रेक’ में वरिष्ठ गाइड के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कई अन्य प्रसिद्ध चोटियों को भी फतह किया है जो 8,000 मीटर से अधिक ऊंची हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-Weather Updates : नहीं तपा पाया मई का महीना, बीते साल के मुकाबले रहा ‘ठंडा’, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

पासंग दावा दुनिया के दुसरे व्यक्ति बने 

पासंग दावा शेरपा ने 27वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया था। पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाले ‘इमेजिन नेपाल ट्क्स’ रै के कार्यकारी निदेशक दावा ग्यालजेन शेरपा ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर 46 वर्षीय पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट शिखर पर खड़े थे। पासंग 27 बार 8,848.86 मीटर ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। एवरेस्ट क्त्र षे के निकट पांगबोसे में जन्मे पर्वतारोही पासंग ने पहली बार 1998 में एवरेस्ट शिखर की चढ़ाई पूरी की थी। पसांग दावा इस बसंत में दो बार दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 14 मई को 26वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की थी।

ये खबर भी पढ़ें:-2000 Notes Ban : SBI में आराम से बदले नोट, प्राइवेट बैंक झाड़ते रहे नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *