आईपीएल 2025 में लगातार 5 मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरकार जीत की राह पकड़ की हैं। लखनऊ ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 166 रन बनाये। जवाब में उत्तरी चेन्नई ने 20वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 7 मैचों में चेन्नई की यह दूसरी जीत है जबकि लखनऊ 7 मैच में तीसरी हारी है।

इस से पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। उनके लिए कप्तान पंत ने 63, मार्श ने 30, बडोनी और समद ने क्रमश: 22 और 20 रन की पारी खेली। चेन्नई के लिए जडेजा और पथिराना ने दो-दो विकेट झटके जबकि खलील और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता मिली।
धोनी का फिनिशर रूप दिखा
मुश्किल विकेट पर चेन्नई को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 56 रन चाहिए थे। महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने यहां से टीम को जीत दिला दी। धोनी के बल्ले से 11 गेंद पर 26 रनों की पारी निकली। एक समय 30 गेंद पर 26 रन बनकार खेल रहे शिवम दुबे ने 37 गेंद पर 43 रन बनाए। 19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 19 रन बने और इसी ने चेन्नई की जीत लगभग पक्की कर दी। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर दुबे ने मैच फिनिश किया।

पंत ने सीजन की पहली फिफ्टी लगाई
कप्तान ऋषभ पंत ने 49 गेंद में 63 रन बनाये। उन्हें शुरुआत में दिक्कत हुई लेकिन धीरे धीरे लय हासिल कर ली और अब्दुल समद (20) के साथ पांचवें विकेट के लिये 33 गेंद में 53 रन बनाये। लगातार पांच पराजय का सामना करके आई चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। खलील अहमद ने पहले ही ओवर में एडेन माक्ररम को आउट किया, जिनका बेहतरीन कैच पीछे की ओर दौड़ते हुए राहुल त्रिपाठी ने लपका। दो ओवर बाद अंशुल कम्बोज ने निकोलस पूरन को पगबाधा आउट किया।