सोशल मीडिया पर BJP बिछाएगी चुनावी बिसात, एक लाख वॉट्सएप ग्रुप से 2 करोड़ 56 लाख लोगों तक पहुंचेगी

प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

image 2023 06 03T084016.068 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election-2023 : जयपुर। प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों में अब नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब हर हाथ तक पार्टियां अपनी बात और योजनाओं को डिजिटल तकनीक के दौर में मोबाइल से पहुंचाने की तैयारी कर रही है। चुनावी रण जीतने के लिए भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी रणनीति बनाई है। प्रदेश में वॉट्सएप चैंबर के माध्यम से पार्टी एक लाख वॉट्सप ग्रुप से 2 करोड़ 56 लाख लोगों से एक ही क्लिक से जुड़ जाएगी और योजनाएं हर कोने तक पहुंचा सकेगी।

जोशी ने किया था वॉट्सएप चैम्बर का उद्घाटन

भाजपा के आईटी व सोशल मीडिया विभाग के इस वॉट्सएप चैम्बर कार्यालय का उद्घाटन जयपुर मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को किया। इसके जरिए पार्टी 2023-24 के चुनावों को लेकर आईटी व सोशल मीडिया विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू करते हुए प्रदेश में अपनी गतिविधियों को सक्रियता से बढ़ा दिया है। विभाग ने बूथों तक की संरचना के पूर्ण करते हुए, प्रत्येक बूथ को प्रदेश के संगठनात्मक तंत्र से जोड़ने के लिए आईटी व सोशल मीडिया विभाग और वॉट्सएप चैम्बर का नवीनीकरण किया है। वॉट्सएप चैंबर में अलग-अलग संभागों के 10 कै बिन बनाए गए हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश को 10 संभागों में विभाजित किया गया है। 

जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा वॉट्सएप चैम्बर

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सकारात्मकता के साथ राजनीतिक मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जा सकेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2023 के विधानसभा चुनावों में व्हाट्सएप चैम्बर भाजपा की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वॉट्सएप चैम्बर के प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक ने बताया कि आईटी व सोशल मीडिया विभाग के समन्वय से प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर वॉट्सएप ग्रुप्स बनाने का कार्य जारी है और प्रत्येक बूथ तक व्हाट्सअप ग्रुप्स का काम अंतिम चरण में है। इन वॉट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से के न्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को सीधा मतदाताओ तक पहुंचाया जाएगा। सह संयोजक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि भाजपा सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर क्रिएटिव, ग्राफिक्स, कार्टून्स, विडियोज व सॉन्गस के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है। 

ये खबर भी पढ़ें:-Balasore Train Accident : 3 ट्रेनों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में अब तक 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

कांग्रेस भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस भी सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफार्म विभाग से चुनाव प्रचार को लेकर एक्शन प्लान बना चुकी है। इसके तहत प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक व पंचायत व बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर नए वोटर्स तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया से मंहगाई राहत कै म्प व सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर फै ले झूठ व नकारात्मकता को रोकने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफार्म के प्रदेशाध्यक्ष सुमित भगासरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने में डिजिटल प्लेटफॉर्म अहम भूमिका निभाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:-दीवार में छिपा कर रखी ढाई करोड़ की अफीम, जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *