डोटासरा ने दिलावर को बताया नमूना, बोले-‘CM अनपढ़ और विकलांग मानसिकता वाले मंत्री का इस्तीफा लें’

Govind Singh Dotasara Attack on Madan Dilawar : पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बताया नमूना। कहा पिछली सरकार में इन्हें समाज में कलंक मंत्री के नाम से पुकारते थे।

govind singh dotasra | Sach Bedhadak

Govind Singh Dotasara Attack on Madan Dilawar : जयपुर। कांग्रेस ने वर्तमान बीजेपी सरकार के खिलाफ नीट परीक्षा, अघोषित बिजली कटौती, बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं को लेकर मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए सोमवार को कोटा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अशोक चांदना, प्रहलाद गुंजल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सर्किट हाउस पर सभा करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने वाटर केनन से पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बाद में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मोदी जी ने कहा था ट्रैक्टर दिल्ली नहीं आ सकते’, सीकर सांसद अमराराम बोले-‘आज ट्रैक्टर और किसान संसद पहुंचा है’

बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन से पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर जमकर निशाना साधा। आदिवासियों को लेकर दिए गए बयान को लेकर आड़े हाथ लेते हुए दिलावर को नमूना बता डाला। बोले ये माइग्रेट होकर कहा से आ गए। मंत्री दिलावर पर 14 मामले हैं और उन्होंने तोंद बढ़ा ली। पिछली सरकार में इन्हें (मदन दिलावर) समाज कलंक मंत्री के नाम से पुकारते थे। ये आरएसएस से सीखकर आया है। झूठ बोलो, बार-बार बोलो, जोर जोर से बोलो। मैं सीएम भजनलाल से मांग करता हूं कि अनपढ़ व विकलांग मानसिकता वाले मंत्री दिलावर का इस्तीफा लें।

डोटासरा ने कोटा सांसद ओम बिरला पर भी निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि प्रहलाद गुंजल ने मजबूती से चुनाव लड़ा। सब कहने लगे थे कि ओम बिडला चुनाव हार रहे हैं। लेकिन वोटिंग से दो दिन पहले जिस प्रकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ। बस उसी से वह (बिरला) दिल्ली जा पाएं। नहीं तो वह (बिरला) मंडी की दुकान पर बैठे मिल जाते। डोटासरा ने कोटा रेंज के आईजी रविदत्त गौड़ पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आईजी अपने आपको संभालो, बीजेपी के कहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती मत करो, वरना जीना हराम कर देंगे। कानून के हिसाब से काम करो। ओम बिडला व सीएम भजनलाल भी नहीं बचा पाएंगे। अगर कार्यकर्ताओं पर ज्यादती नहीं रुकी तो घुटनों के बल नहीं चलाया तो मेरा नाम गोविंद सिंह डोटासरा नहीं।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Politics: जवाहर सिंह बेढम का कांग्रेस पर हमला, बोले-‘पूववर्ती सरकार में अत्याचार हुए’