Bikaner Lok sabha Election Results 2024 : अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर लोकसभा सीट से जीते, कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल हारे

Bikaner Lok sabha Election Results 2024: केंद्र सरकार में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को हराकर बीकानेर सीट जीत ली है।

arjun ram meghwal | Sach Bedhadak

Bikaner Lok sabha Election Results 2024: जयपुर। राजस्थान में सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव परिणामों का एक के बाद एक ऐलान हो रहा है। राजस्थान में अहम सीटों में से एक बीकानेर लोकसभा सीट पर भी चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर बीजेपी ने केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था।

यह खबर भी पढ़ें:-jhalawar Lok Sabha Election Results 2024 : झालावाड़-बारां की जनता ने दुष्यंत सिंह को चुना अपना सांसद, कांग्रेस की उर्मिला हारी

अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा सीट से मौजूद सांसद भी है। अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को हरा दिया है। गोविंद राम मेघवाल राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा सीट से वो विधायक भी रह चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने मतगणना से पहले कहा था कि 4 जून की ताखरी उनके लिए बहुत ही अहम होने वाली है। 2024 की तारीख भारतीय संसद के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। जो परिणाम आएंगे उससे भारत में मजबूत विकास की नींव पड़ेगी। पूरे देश को इसका इंतजार है। नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बीकानेर के लोगों ने हमें तीन बार आशीर्वाद दिया है और चौथी बार भी वो हमें आशीर्वाद देंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election Result: अजमेर और राजसमंद में बीजेपी का परचम, महिमा कुमारी और भागीरथ चौधरी की जीत