यूपी में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, 3 की हालत गंभीर, प्रशासन ने मुआवजे का किया ऐलान

कुशीनगर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार…

New Project 2023 05 10T180758.913 | Sach Bedhadak

कुशीनगर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर में भीषण आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग का दस्ता सूचना देने के दो घंटे देरी से पहुंचा। इस वजह से ग्रामीणों में नाराजगी रही। बताया जा रहा है कि आग तब लगी जब सभी लोग घर में सो रहे थे। आग लगने की घटना बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। अज्ञात कारणों के चलते पहले बाहर की झोपड़ी में आग लगी। इसके बाद आग की लपटे पक्के मकान में वहां पहुंच गई थी, जहां परिवार के सभी लोग सो रहा था। जब तक उनकी नींद खुलती तब तक सभी आग में बुरी तरह से घिर चुके थे।

मरने वालों में चार बच्चियां रोकई (6) अमीना (4), आयशा (2) साल, खतीजा (2 माह) और उनकी मां फातिमा (30) पत्नी शेख मोहम्मद शामिल हैं। वहीं एक बहन कुलशुम (8) और दादा शफीद (72) दादी मोतीरानी (68) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घर में सो रहा था परिवार…

बताया जा रहा है कि दोपहर में तेज हवा चलने के दौरान सभी घर के अंदर सो रहे थे। घर के बाहर झोपड़ी डाल रखी थी। इसी दौरान आग लग गई। चीख सुनकर आस पास के लोग जुटे। पंपिंग सेट चलाकर पानी फेंकने का क्रम शुरू हुआ। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फातिमा व उसकी बेटियां रोकई, आयशा, अमीना व खतीजा की जलकर मौत हो चुकी थी।

पैर से दिव्यांग है शेर मोहम्मद…

माघी मठिया निवासी शेर मोहम्मद पैर से दिव्यांग है। वह ऑटो चलाकर परिवार को भरण पोषण करता है। रोज की तरह बुधवार को भी ऑटो लेकर निकल गया। घर में आग लगने की खबर सुनकर कुछ देर ऑटो लेकर पहुंचा शेर मोहम्मद बदहवाश हो गया। ग्रामीणों ने उसे मुश्किल से संभाला।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी धवल जायसवाल के साथ पहुंचे डीएम रमेश रंजन ने सभी मृतकों पर 4-4 लाख के मुआवजे की घोषणा की है।

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख…

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *