The Kerala Story : 20वें दिन Box Office पर औंधे मुंह गिरी ‘द केरला स्टोरी’, Worldwide कलेक्शन पहुंचा 250 करोड़ पार

The Kerala Story : बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की लीड स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस…

the kerala stroy 2 | Sach Bedhadak

The Kerala Story : बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की लीड स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस ब्लॉकबस्टर मूवी ने दूसरे वीकेंड में धमाकेदार कमाई की है। लेकिन रिलीज के 20वें दिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। हालांकि रिलीज के 18वें दिन ही ‘द केरल स्टोरी’ 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई थी। 19वें दिन भी इस मूवी में 40 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, वहीं 20वें दिन ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। रिलीज के 20वें दिन ‘द केरल स्टोरी’ की कुल कमाई का आकड़ा 211.47 करोड़ रुपए पहुंच गया है। आइए जानते है कि ‘द केरल स्टोरी’ ने रिलीज के 20वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

यह खबर भी पढ़ें:-Poonam Pandey को शॉट ड्रेस ने दिया धोखा, हुईं Oops मूमेंट का शिकार, लोगों को दिख गए उनके इनयरवियर

image 155 | Sach Bedhadak

20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘द केरल स्टोरी’
अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 200 करोड़ में शामिल होने वाली साल 2023 की दूसरी मूवी बन चुकी है। लेकिन फिल्म की कमाई अब जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। रिलीज के 20वें दिन ‘द केरला स्टोरी’ ने सिर्फ 3.5 करोड़ का कारोबार किया था। इसके साथ ही द करेला स्टोरी का कुल कलेक्शन अब 211.47 करोड़ रुपए हो गया है।

image 156 | Sach Bedhadak

फिल्म की 20 दिनों की कमाई

यदि इस मूवी के बीते 20 दिनों के कमाई की बात करें तो फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, 5वे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ और 11वें दिन 10 करोड़ और 12वें दिन 9.80 करोड़ और 13वें दिन 9.35 करोड़, 14 दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ और 15वें दिन 6.50 करोड़, 16वें दिन 9 करोड़, 17वें दिन 11 करेाड़, 18वें दिन 5.50 करोड़, 19वें दिन 4 करोड़, 20वें दिन 3.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

image 158 | Sach Bedhadak

वर्ल्ड वाइल्ड 250 करोड़ पार पहुंची ‘द केरला स्टोरी’

द केरला स्टोरी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मूवी ने 200 करोड़ का शुद्ध आंकड़ा पार कर लिया। वहीं दुनिया भर में, फिल्म 250 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। साल 2023 में शाहरुख खान की पठान के बाद उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र बॉलीवुड फिल्म बन गई।

image 157 | Sach Bedhadak

‘द केरला स्टोरी’ की कहानी
इस मूवी की कहानी में दावा किया गया है कि केरल में कई महिलाओं को धर्मातरण के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद उन्हें आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा भर्ती किया गया था। इस मूवी में अदा शर्मा ने एक हिंदू मलयाली नर्स फातिमा नर्स फातिमा बा की भूमिका निभाई हैं जो उन महिलाओं में शामिल हैं जो लापता हो गई और बाद में आईएसआईएस में भर्ती हो गई थी। इसमें अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इडनानी ने अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *