क्या Transfer Of Power का प्रतीक नहीं है सेंगोल, महाभारत काल से चली आ रही है इसकी परंपरा

पहले संसद को लेकर तो अब सेंगोल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के दावे के बाद एक नई बहस चारों तरफ छिड़…

सेंगोल

पहले संसद को लेकर तो अब सेंगोल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के दावे के बाद एक नई बहस चारों तरफ छिड़ गई है कि आखिर सेंगोल सच में पॉवर ट्रांसफर का प्रतीक है या नहीं। ऐसे में सेंगोल के बारे में इतिहास के पन्नों को खंगालने पर पता चलता है कि सेंगोल चोल साम्राज्य से चला आ रहा है। उस समय से ही ये सत्ता के स्थानांतरण का प्रतीक माना जाता है। सेंगोल जिस राजा को स्थानांतरित किया जाता है, वही देश या उस राज्य पर पूर्ण रूप से शासक कहलाता है और शासन करता है।

image 2023 05 27T103814.821 | Sach Bedhadak

इतिहास बताता है कि जिस शख्स का राजा बनते वक्त राज्याभिषेक होता है उस दौरान इसे मुकुट पहनाया जाता था और ये सेंगोल या छड़ी भी उसे थमाई जाती थी जो प्रतीक होता था उस राज्य के पूर्णकालिक शासन का। इस मुकुट और इस सेंगोल को एक अधिकार से जोड़ देखा जाता था कि जिस शख्स के सिर पर ये मुकुट और हाथ में छड़ी या सेंगोल रहता था वही उस देश या राज्य का शासक या अधिकारी होता था। यहां तक कि जब राजा राज्य या देश को लेकर कोई अहम फैसला लेते थे और भरी सभा में काज दरबार में सुनाते थे तो उस वक्त भी उनके हाथों में ये राजदंड या सेंगोल होना अनिवार्य होता था।

image 2023 05 27T104852.230 | Sach Bedhadak
भगवान शिव के नटराज मुद्रा में मूर्ति के पास सेंगोल

एक और सबसे अहम बात इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि अगर किसी कार्य विशेष से राजा राज्य या देश से बाहर जाते थे तो अपनी जगह राज्य संभालने की जिम्मेदारी किसी को देकर जाते थे और राजा को ये सेंगोल भी उस व्यक्ति को सौंपना पड़ता था तभी वे पूर्ण रूप से उस राज्य का शासन कर पाता था।

इतिहास में सिर्फ चोल वंश ही नहीं इसके बाद भी मुगलों और अंग्रेजों द्वारा इस सेंगोल का प्रयोग करने का जिक्र मिलता है। जब मुगल भारत में शासन करने आए तो उन्होंने भी इस सेंगोल का प्रयोगकिया। इसके बाद अंग्रेजों ने भी इस सेंगोंल को शासन का प्रतीक मानते हुए इसका प्रयोग किया था। कई ईसाई पोप भी अब इसे धारण करते हैं। पोप फ्रांसिस के हाथों में भी आपने इस राजदंड को अक्सर देखा होगा।

image 2023 05 27T104752.531 | Sach Bedhadak
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के पास राजदंड

भारत के महाग्रंथ महाभारत में भी इस सेंगोल का जिक्र मिलता है। जब पांडु पुत्र युधिष्ठिर राजा बनने के लिए तैयार होते हैं तब उनके भाई अर्जुन उन्होंने राजपाठ का महत्व समझाते वक्त इस सेंगोल के बारे में भी बताते हैं। उन्होंने इस राजदंड का महत्व भी युधिष्ठिर को बताया था। जिससे पता चलता है कि राजदंड या सेंगोल का महत्व भारतीय इतिहास में चोल वंश से नहीं बल्कि महाभारत काल और उससे पहले से भी जुड़ा हुआ है।

सिर्फ भारत में ही नहीं इस राजदंड को धारण करने की परंपरा कई देशों में भी है। ब्रिटेन, मिस्र, मेसोपोटामिया, रोम जैसे देशों में राजदंड धारण करने की परंपरा है।

image 2023 05 27T104509.927 | Sach Bedhadak

Transfer Of Power का है प्रतीक

सेंगोल के बारे में इतिहास बताता है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने साल 1947 में अंग्रेजों से ये सेंगोल स्वीकार किया था। जब भारत को आजादी मिली थी। यह सत्ता के हस्तांतरण यानी Transfer Of Power का प्रतीक है। यह सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे तमिल भाषा में सेंगोल कहा जाता है। आजादी के 75 साल बाद भी जनता को इसकी जानकारी नहीं है।

दरअसल सेंगोल को संग्रहालय में नहीं रखा जाता। यह उसके पास रहता है जिसे सत्ता या शक्ति दी जाती है या स्थानानंतरित की जाती है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सेंगोल के बारे में रिसर्च करवाई हुई है। इसके बाद इसे देश के सामने संसद भवन में स्पीकर की कुर्सी के बगल रखने का फैसला लिया गया। इससे पहले यह सेंगोल इलाहाबाद में रखा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *