अवैध खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया

अजमेर के पुष्कर वन विभाग की टीम पर कानस गांव में अवैध खनन कर रहे लोगों ने हमला कर दिया। वहीं विभाग के कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया।

image 2023 04 17T134241.723 | Sach Bedhadak

अजमेर। अजमेर के पुष्कर वन विभाग की टीम पर कानस गांव में अवैध खनन कर रहे लोगों ने हमला कर दिया। वहीं विभाग के कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया। बाद में पुष्कर थाना पुलिस की सहायता से विभाग के कर्मचारियों को छुड़वाया गया। विभाग के तीन कर्मचारियों के चोटें भी आई है।

पुष्कर वन विभाग के रेंजर नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पैंथर के मूवमेंट के चलते रात्रि में विभाग के कर्मचारी गश्त कर रहे थे। देर रात सूचना मिली कि पुष्कर के निकटवर्ती कानस गांव में अवैध खनन किया जा रहा है। जिस पर टीम के सदस्य वहां पहुंचे तो यह देखकर अवैध खननकर्ताओं में खलबली मच गई।

चौधरी ने बताया कि महिलाओं के साथ लगभग 30 से 40 अवैध खननकर्ताओं पर टीम पर हमला कर दिया। वहीं, वनरक्षक हनुमान सिंह को बंधक बना लिया। इस संबंध में नाका इंचार्ज जितेन्द्र भढ़ाणा ने उन्हें जानकारी दी। जिस पर वह तुरंत पुष्कर थाना पुलिस को लेकर पहुंचा।

पुलिस की सहायता से वनरक्षक हनुमान सिंह को बंधक मुक्त करवा लिया वहीं अवैध खननकर्ता भी मौके से भाग छूटे। चौधरी ने बताया कि अवैध खननकर्ताओं के हमले में उनके तीनों कर्मचारियों के चोटें आई है। फिलहाल इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(नवीन वैष्णव)

ये खबर भी पढ़ें:-पायलट के अनशन पर गहलोत गुट के विधायक ने दिया बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *