Shinzo Abe Attack : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान मारी गोली, हालत नाजुक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। नारा शहर में भाषण देने के दौरान उन्हें गोली मार  दी गई। गोली के…

Shinzo Abe Attack

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। नारा शहर में भाषण देने के दौरान उन्हें गोली मार  दी गई। गोली के बाद वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विदेशी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

हमला करके भागा नहीं हमलावर

जानकारी है कि जिस शख्स ने शिंजो आबे पर गोलियां चलाई हैं। वारदात के बाद वह भागा नहीं, बल्कि वहीं खड़ा रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसकी उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। हालांकि अभी यह आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि गोली उसी ने चलाई थी। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

सबसे सुरक्षित देश में हुए हमले ने सभी को चौंकाया

जापान को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। ऐसे में वहां के पूर्व प्रधानमंत्री पर इतना बड़ा हमला होने से हर कोई आश्चर्य और चिंता में है। बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए वे नारा शहर में वे एक सभा को संभोधित कर रहे थे। जिसमें करीब 100 लोग शामिल थे। शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने वाले शख्सियत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *