सरदारशहर उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान, ग्रामीण इलाकों में उत्साह

चूरू के सरदारशहर में आज उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है। वहीं ग्रामीण इलाकों…

image 78 | Sach Bedhadak

चूरू के सरदारशहर में आज उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है। वहीं ग्रामीण इलाकों में वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आ रहे हैं। इस सीट पर 10 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी के अंदर जा रही है और कौन इस शहर का नया सरदार बनेगा वो तो आने वाली 8 दिसंबर को ही पता चलेगा।

ये हैं 10 दावेदार

RLP के आने से वैसे तो यह मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है, लेकिन बाकी के प्रत्याशियों ने इस बार दांव चल दिया है। बता दें कि यह सीट भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हो गई थी। जो प्रत्याशी इस सीट से उम्मीदवार हैं उनमें दिवंगत भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक अशोक पिंचा भाजपा से, दुग्ध उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद मुंड आरएलपी से मैदान में हैं। सीपीआई से सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी से परनामा राम, निर्दलीय से सुभाषचंद, निर्दलीय से ही उमेश साहू, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित उम्मीदवार हैं।

2 लाख 89 हजार 843 वोटर तय कर रहे हैं भविष्य

यहां आपको यह भी बता दें कि सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों का भविष्य गांवों में तय होता है। क्योंकि क्षेत्र के कुल वोटर्स 2 लाख 89 हजार 843 हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों के वोटर्स की संख्या 2 लाख 19 हजार 500 हैं तो शहरों में सिर्फ 67 हजार मतदाता हैं। साल 2013 से अब तक राजस्थान में 8 उपचुनाव हो चुके हैं। इनमें से 6 पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है और 2 में भाजपा ने जीत हासिल की है। इनमें से भी 4 विधानसभा सीट हैं और दो लोकसभा सीट हैं। सरदारशहर का यह उपचुनाव 9वां है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *