आसमान से बरसी राहत, बारिश ने भिगोई तपती धरती…गर्मी हुई छूमंतर

Rajasthan Weather Update :पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश होने से भीषण गर्मी से तप रहे प्रदेश को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है।

Rajasthan Weather Update 20 | Sach Bedhadak

Rajasthan Weather Update : जयपुर। प्रदेश में शनिवार से सक्रिए हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाओं व बारिश का दौर चला। बारिश होने से भीषण गर्मी से तप रहे प्रदेश को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से प्रदेश के 6 से ज्यादा जिलों में अचानक तापमान में गिरावट देखने को मिली। राजधानी जयपुर में भी शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से कई जगह सड़कें दरिया तक बन गई। शाम को मौसम खुशनुमा हो गया और देर रात भी बारिश होने का सिलसिला जारी रहा।

उधर, सीकर, टोंक, कोटा, कोटपूतली-नीमकाथाना सहित कई जिलों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के सीनियर साइंटिस्ट हिमांशु शर्मा ने बताया कि शनिवार से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के राजस्थान में एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम का असर 3 जून तक रहने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम का मिजाज, नौतपा में अब आंधी बारिश का अलर्ट

विभिन्न जिलों में देखने को मिला मौसम में बदलाव

मौसम में शनिवार शाम हुए अचानक इस बदलाव का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। श्रीगंगानगर में शाम 4 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि, गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट आ सकती है। यहां तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार जैसलमेर में हवाएं चलने तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिन मौसम साफ रहेगा।

चूरू के गांव खसोली में शनिवार को अचानक मौसम पलट गया। तेज हवाओं के साथ बादलों ने डेरा डाला और बारिश की शुरुआत हो गई। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। फतेहपुर (सीकर) में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। सड़कें भीग गईं और लोगों को गर्मी से राहत मिली। फतेहपुर में बारिश के बाद शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Weather Update : प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश से मौसम बना खुशगवार

जयपुर में बरसी राहत

तापमान…

दिन में गिरा 3.4 डिग्री

रिकॉर्ड हुआ 42.6 डिग्री

6 दिनों से दर्ज औसत 45 डिग्री

अनुमान दो दिन 42 डिग्री या नीचे