Rajasthan Exit Poll 2024: गहलोत-डोटासरा ने एग्जिट पोल को बताया बकवास, बोले-‘एग्जट आंकड़ा जनता के पोल से आएगा’

Rajasthan Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने पर देर रात जारी किए गए एग्जिट पोल पर अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Ashok Gehlot 28 | Sach Bedhadak

Rajasthan Exit Poll 2024: जयपुर। देश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है। 7 चरणों में हुए मतदान की मतगणना 4 जून को होनी है। चुनाव परिणामों को लेकर राजनेताओं की धड़कनें बढ गई हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद देर रात चुनावी एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं, जिसमें एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। इधर, राजस्थान में एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एग्जिट पोल आंकड़ों को एकतरफा बताया है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं चाहता हूं CM भजनलाल 5 साल सरकार चलाएं’ गहलोत बोले-‘मोदी और शाह की तो यही स्टाइल है’

एग्जिट पोल के आंकड़े एक तरफा : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल परसों की पब्लिक रैली में किया था, उसी का असर आज एग्जिट पोल में दिख रहा है। न्यूज चैनल उसी डर से भाजपा को एक तरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं। जनहित इसी में है कि एग्जिट पोल्स का हाल 2004 की तरह हो।

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार : डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव एग्जिट पोल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका जवाब दिया। डोटासरा एग्जिट पोल के आंकड़ों से कतई सहमत नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एग्जिट पोल छोड़िए, एक्जट आंकड़ा जनता के पोल में आएगा और भाजपा प्रत्याशियों के मोरिया बोलेंगे। राजस्थान में कांग्रेस एवं गठबंधन के साथी मिलकर बड़ी जीत हासिल करेंगे और देश में #इंडिया_गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-जलदाय मंत्री के बयान राजस्थान में मचा सियासी हड़कंप, गहलोत ने सरकार को आड़े हाथ लिया, CM भजनलाल को दी ये सलाह