Rajnath Singh Jodhpur Visit : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीर दुर्गादास की प्रतिमा का किया अनावरण, पूनिया-शेखावत रहे मौजूद

Rajnath Singh Jodhpur Visit : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर दौरे पर हैं। उन्होंने सलवां कलां गांव में वीर दुर्गादास की 385 वीं जन्मजयंती पर 12…

raj 7 | Sach Bedhadak

Rajnath Singh Jodhpur Visit : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर दौरे पर हैं। उन्होंने सलवां कलां गांव में वीर दुर्गादास की 385 वीं जन्मजयंती पर 12 फीट ऊंची पंचधातु की प्रतिमा का अनावरण किया। सलवां कलां गांव में इस समारोह का आयोजन किया गया। इस मंच पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मौजूद थे।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि हमने आपसे जो भी वादा किया है उसे निभाया है। किसी और को देश की सीमा के अंदर आने नहीं दिया। चीन सीमा विवाद के दौरान ही कुछ घटनाएं हुई थीं, लेकिन तब भी कुछ राजनीति दलों ने कहा था कि चीन ने ये किया चीन ने वो किया। मैं कहता हूं कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। बॉर्डर पर हमारे वीर जवान 24 घंटे पहरा दे रहे हैं।

इससे पहले वे सुबह लगभग पौने 11 बजे जोधपुर एयरबेस पहुंचे। यहां मौजूद वायुसेना के अधिकारियों, गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इसके बाद राजनाथ सिंह ने वासुसेना के जवानों के जवानों से सलामी ली। इसके बाद राजनाथ सिंह ने वायुसेना के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वे सलवां कलां गांव के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- कौन थे वीर दुर्गादास जिनकी प्रतिमा का राजनाथ सिंह ने किया अनावरण

बता दें कि वीर दुर्गादास प्रतिमा अनावरण समारोह में पूनिया और शेखावत के अलावा RSS के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, पाली सांसद पीपी चौधरी, भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, दूधेश्वर मठ के गाजियाबाद के संत नारायण गिरी और तारामठ के महंत प्रताप पुरी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *