महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता: दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शुक्रवार को करणपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार में पहुंची। यहां उन्होंने पदमपुरा व गजसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। महिलाओं की तरफ आंख उठाने की हिम्मत अब किसी की नहीं होगी।

Diya Kumari | Sach Bedhadak

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शुक्रवार को करणपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार में पहुंची। यहां उन्होंने पदमपुरा व गजसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। महिलाओं की तरफ आंख उठाने की हिम्मत अब किसी की नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में महिलाओं पर खूब अत्याचार हुए। महिला अत्याचार में प्रदेश नम्बर वन पर रहा, जो बेहद ही शर्मनाक है। अब प्रदेश में आई बीजेपी की सरकार ने महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसलें लिए हैं।

प्रत्येक जिले में होगा महिला थाना

दीया कुमारी ने कहा कि हर जिले में महिला थाना बनेगा। जिससे कि महिलाओ को सुरक्षा मिल सके। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा माताओं-बहनों की चिंता की। 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। संसद और विधानसभा में यह बड़ा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नशे के खिलाफ कुछ नहीं किया है। भाजपा नशामुक्ति के लिए काम करेगी। सभी मिलकर नशे की बीमारी को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-प्रदेश कांग्रेस के सियासी समीकरण,नए साल में प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष!

फिरोजपुर फीडर की मरम्मत का काम जल

दीया कुमारी ने कहा कि इलाके में सिंचाई पानी की समस्या ज्यादा है। फिरोजपुर फीडर की मरम्मत का काम जल्द करवाएं गे। राजस्थान के हक का पानी श्रीगंगानगर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय सिंचाई मंत्री एक बार पंजाब गए, लेकिन उन्होंने किसानों की समस्या दर नहीं की। कांग्रेस न तो पानी की समस्या दर करना चाहती है और न ही सुरक्षा देना चाहती।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में उन्हें डिप्टी सीएम बनाकर हर बेटी को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि वें ही नहीं बल्कि प्रदेश की हर बेटी डिप्टी सीएम बनी है। प्रदेश सरकार बनाने में प्रदेश के लोगों का योगदान है। धानमंडी में हुई सभा में भाजपा महिला मोर्चा की संतोष अहलावत और भाजपा नेता प्रियंका बैलाण ने भी संबोधित किया।

पदमपुर में किया रोड शो

इससे पहले डिप्टी सीएम दीया कु मारी शुक्रवार सुबह पदमपुर पहुंची। उन्होंने यहां रोड शो किया। रोड शो दोपहर करीब 12 बजे कस्बे की गिल कॉलोनी से रवाना हुआ। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए रोड शो गुजरा। इस रोड शो के जरिए दीया कुमारी ने श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को होने वाले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के लिए वोट मांगे। रोड शो का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।

कही पर फूलों की बारिश तो कही पर नारेबाजी कर लोगों ने जोरदार उत्साह दिखाया। इस दौरान फूलों से सजी कार में सवार होकर दीया कुमारी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कस्बे के अलग-अलग इलाकों से लोग सड़कों पर निकल आए। रोड शो के दौरान पुलिस के जवान डिप्टी सीएम दीया कुमारी की कार के आगे लगातार रास्ता बनाते चल रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें:-‘भजन’ सरकार का शपथ ग्रहण आज, दिल्ली में लगी मंत्रिमंडल के फाइनल नामों पर मुहर, ये बन सकते है मंत्री