कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कल भीलवाड़ा दौरा, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

विधानसभा चुनाव 2023 में कुछ महीने शेष हैं। वहीं, प्रदेश की दोनो ही प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। जहां बीजेपी चार चरणों में परिवर्तन यात्रा निकालकर जनता का रुख और मन बदलने की कोशिश कर रही है।

thumbnail 29 | Sach Bedhadak

Jaipur News। विधानसभा चुनाव 2023 में कुछ महीने शेष हैं। वहीं, प्रदेश की दोनो ही प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। जहां बीजेपी चार चरणों में परिवर्तन यात्रा निकालकर जनता का रुख और मन बदलने की कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए पूरी ताकत से चुनावी रण में उतर रही है।

खड़गे करेंगे किसान सम्मेलन को संबोधित

इसी क्रम में कांग्रेस अपने शुरुआती चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को राजस्थान की धरती पर उतार रही है, बुधवार 6 सितंबर को भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र की सभी सातों विधानसभा सीटों को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा दौरे पर आ रहे हैं।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार राजस्थान आ रहे है। किसान सम्मेलन को खड़गे संबोधित करेंगे। इस दौरान दुग्ध उत्पादक संघ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया जाएगा।

CM गहलोत होंगे शामिल

6 दिसंबर को सुबह 10 बजे खड़गे एन.एच. 48, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेंद्र सिंह का भी संबोधन होगा।

तैयारियों को लेकर जायजा

चुनाव से पहले ही सीएम अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सीएम गहलोत सितंबर माह में दो दिन के लिए भीलवाड़ा दौरे पर भी गए थे। सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार शाम को भीलवाड़ा पहुंचे थे।

जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *