जोबनेर में खेलते-खेलते 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का लक्की, 100 फीट की गहराई में फंसा, रेस्क्यू जारी

Lucky fell in borewell : जयपुर। राजधानी जयपुर में जोबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में एक 9 साल का बच्‍चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में…

Lucky fell in borewell

Lucky fell in borewell : जयपुर। राजधानी जयपुर में जोबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में एक 9 साल का बच्‍चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में जा गिरा। बच्‍चा 300 फीट गहरे बोरवेल में 100 फीट अंदर फंसा हुआ है। घटना जोबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा कलां गांव में शनिवार सुबह 7 बजे की है। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Lucky fell in borewell01 | Sach Bedhadak

इसके बाद जयपुर से सिविल डिफेंस एवं एनडीआरएफ की भोजपुरा गांव पहुंची। जिसके बाद करीब 1 घंटे बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। SDRF के मेंबर ने घटना स्थल पहुंचते ही सबसे बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने का इंतजाम किया। फिलहाल, बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का प्रयास जारी है। मौके पर जोबनेर एसडीएम अरुण कुमार जैन, तहसीलदार पवन चौधरी, जोबनेर डीएसपी मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।

Lucky fell in borewell02 | Sach Bedhadak

जानकारी के मुताबिक घटना जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव की है। जहां पर बच्चा 300 फीट गहरे बोरवेल में करीब 100 फीट गहरे गड्ढे में फंसा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने बच्चे को ऑक्सीजन व पीने के पानी की व्यवस्था करवाई है। रस्सी के जरिए बच्चे तक पीने के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है।

Lucky fell in borewell03 | Sach Bedhadak

गड्ढे में फंसे बालक की लगातार तबीयत बिगड़ती जा रही है। पर्याप्त संसाधनों के अभाव स्थानीय शासन के प्रयास विफल हुए तो जयपुर से सिविल डिफेंस एवं एनडीआरएफ बुलाई गई। फिलहाल, बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

मामा के घर आया हुआ था लक्की

जानकारी के मुताबिक कुड़ियों का बास का रहने वाला 9 वर्षीय अक्षित उर्फ लक्की भोजपुरा कलां में अपने मामा के घर पर गर्मियों की छुटि्टयां मनाने आया हुआ है। जो शनिवार तड़के अचानक खेलते समय भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास खेत पर बने बोरवेल में गिर गया। लेकिन, घरवालों को भी इस बारे में पता नहीं चला। कई घंटे बाद जब परिजनों ने देखा की लक्की दिखाई नहीं दे रहा है तो उसकी खोज शुरू की। तभी बोरवेल से बच्चे की आवाज सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई।

एक घंटे की देरी से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रामीणों की सूचना पर जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में जोबनेर एसडीएम अरुण कुमार जैन, तहसीलदार पवन चौधरी, जोबनेर डीएसपी मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। इसके बाद जयपुर से सिविल डिफेंस एवं एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। सुबह 7 बजे बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली। लेकिन, करीब एक घंटे की देरी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:-बंद अलमारी से निकला ‘खजाना’ : विपक्ष का तंज-सचिवालय तक पहुंची भ्रष्टाचार की गंगोत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *