सरदारशहर उपचुनाव की अधिसूचना जारी, यह है चुनावी शेड्यूल

चुनाव आयोग ने आज सरदारशहर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। आज 10 नवंबर को चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से चुनावी शेड्यूल भी…

ezgif 2 329a937507 | Sach Bedhadak

चुनाव आयोग ने आज सरदारशहर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। आज 10 नवंबर को चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से चुनावी शेड्यूल भी जारी किया है। इसके मुताबिक 17 नवंबर तक चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन होंगे। इसके बाद 18 नवंबर तक ही नामांकन की समीक्षा की जाएगी। वहीं प्रत्याशियों के नाम वापस लेन के लिए प्रक्रिया 21 नवंबर को होगी।

ezgif 2 33317f144e | Sach Bedhadak

चुरू के सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। जिसके बाद 8 दिसंबर को नतीजे जारी होंगे और 10 दिसंबर तक स्क्रूटनी के नतीजे समेत चुनाव समाप्त हो जाएगा। वहीं चुनाव के लिए वोटिंग का समय भी तय कर दिया गया है। वोटिंग 5 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 तक होगा।

बीजेपी में 5 दावेदारों के नाम आए सामने

भाजपा के नेता उपचुनाव के लिए दावेदारी जताना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक अशोक पिंचा और पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण भाजपा के प्रमुख दावेदरों में हैं। उधर, सत्यनारायण झाझड़िया, गिरधारी लाल पारीक और प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित भी मजबूत दावेदार होकर उभरे हैं। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक एडवोकेट शिवचंद साहू ने भी दावेदारी पेश की है। 

ezgif 2 879ef1b2eb | Sach Bedhadak

बेनीवाल की RLP से भी प्रत्याशी 

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा भी जाट मतदाताओं के भरोसे इस सीट पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी है। बेनीवाल के संपर्क में भाजपा से टिकट मांग रहे कई नेता भी बताए जा रहे हैं। सीट पर जाट मतदाता की अच्छी खासी संख्या है। ऐसे में रालोपा यह त्रिकोणीय मुकाबला बना सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *