परिवार के साथ सोई नाबालिग लड़की का 3 घंटे बाद मिला शव

अलवर। शहर में अकबर थाना इलाके में एक 17 साल की नाबालिक लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका के परिजन हत्या कर…

image 2022 12 29T111220.300 | Sach Bedhadak

अलवर। शहर में अकबर थाना इलाके में एक 17 साल की नाबालिक लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका के परिजन हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे राजीव गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

रात को खेत पर सभी खाना खाकर सोए थे

मामला अकबरपुर थाना इलाके के एक गांव का है। किशोरी का परिवार इसी गांव का रहने वाला है। बालिका के पिता ने बताया कि रात को खेत पर ही पूरा परिवार था। खेत पर ही रात को सभी ने खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। उनकी बेटी रात को परिजनों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थी। लेकिन रात के 1 बजे परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बेटी का शव हनुमान मंदिर के पास पड़ा मिला है।

हत्या की आशंका जता रहे हैं परिजन

दूसरी तरफ सूचना देने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सड़क दुर्घटना बताया, तो परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का यह भी कहना है कि किसी ना किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका है। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई नहीं करती थी। केवल घर पर रहकर ही खेत पर हाथ बटाती थी। अब बेटी की मौत से पूरे परिवार मे मातम पसरा हुआ है। फिलहाल अकबरपुर थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच में जुट गई है।

( इनपुट- नितिन शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *