पीएम मोदी की मां की तबियत में सुधार, कल मिल सकती है छुट्टी

दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबियत में सुधार हो रहा है। अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हीराबेन के हालत अब ठीक…

image 2022 12 29T103350.678 | Sach Bedhadak

दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबियत में सुधार हो रहा है। अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हीराबेन के हालत अब ठीक है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

कल ही प्रधानमंत्री पहुंचे थे अहमदाबाद

बता दें कि कल पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को सांस लेने में तकलीफ के चलते अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके बेटे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचकर अस्पताल अपनी मां का हाल-चाल लिया था। वे अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे साथ रहे थे। वहीं नरेंद्र मोदी के अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी हीराबेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

बता दें कि हीराबेन की उम्र 100 साल की हो गई है। हीराबेन की तबियत खराब होने की खबर सुनकर कई कांग्रेस नेताओं ने भी ट्वीट कर हीराबेन की तबियत जल्द ठीक होने की कामना की थी। राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर कहा था कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

उधर प्रियंका गांधी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *