Emergency In Sri Lanka: श्रीलंका में आपातकाल का ऐलान, राष्ट्रपति के मालदीव भागने पर उग्र हुई जनता

दिन-ब-दिन बदतर होते हालातों के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति मालदीव भाग गए। जिसके बाद जनता का आक्रोश अब और ज्यादा भड़क गया है। प्रदर्शनकारी जनता…

shrilanka | Sach Bedhadak

दिन-ब-दिन बदतर होते हालातों के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति मालदीव भाग गए। जिसके बाद जनता का आक्रोश अब और ज्यादा भड़क गया है। प्रदर्शनकारी जनता कोलंबो की सड़कों पर जमकर उत्पात मचा रही है। जनता का इस कदर विरोध देखते हुए श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले भी आर्थिक संकट आने पर श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया था।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विफल हो रहे सारे प्रयास

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए किए जा रहे सारे प्रयास फेल होते नजर आ रहे हैं। पुलिस बल से जब स्थिति नियंत्रण में नहीं आई , तो अब एअर पेट्रोलिंग के जरिए राष्ट्रपति भवन पर काबिज प्रदकर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की जी रही है।

तो वहीं प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंहे के आवास के बाहर जमे प्रदर्शनकारी चेहरे पर फेस मास्क लगाए हुए दिखाए दिए। पुलिस बल की आंसू गैस का सामना करने के लिए वे इस तरह की तैयारी के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि सुरक्षा बल चाहे कुछ भी कर लें, वे अब तख्तापलट करके ही मानेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री के घर के चारों और कड़ी सुरक्षा का पहरा लगाया गया है। इसके लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के आवास पर कब्जा करने के बाद प्रदर्शनकारी अब प्रधानमंत्री के आवास पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *