Presidential Election : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने जयपुर में किया रोड शो, भाजपा सांसदों-विधायकों के साथ की मुलाकात

 Presidential Election : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ( Droupadi Murmu ) ने आज जयपुर में रोड शो किया। उनके स्वागत के लिए राजस्थान…

president election drupadi murmu jaipur

 Presidential Election : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ( Droupadi Murmu ) ने आज जयपुर में रोड शो किया। उनके स्वागत के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सासंद रामचरण बोहरा एअरपोर्ट पर पहुंचे। उन्होंने यहां द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया। दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते मुर्मू का विमान समय से उड़ान नहीं भर पाया। जिससे उन्हें आने में देरी हो गई। तय समय के अनुसार उन्हें सुबह 9.15 बजे जयपुर एअरपोर्ट आना था। द्रौपदी मुर्मू शहर के होटल क्लार्क आमेर में ठहरीं, यहां उन्होंने भाजपा के विधायकों औऱ सांसदों से मुलाकात की। इसके लिए भाजपा विधायक रामलाल शर्मा, सासंद जसकोर मीना पहले ही होटल क्लार्क आमेर पहुंच गए थे।

द्रौपदी मुर्मू का हुआ रोड शो

राष्ट्रपति चुनाव के लिए (Presidential Election) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को एअरपोर्ट से लेकर होटल क्लार्क आमेर तक रोड शो करके लाया गया। मुर्मू के साथ भाजपा नेता इस रैली में शामिल हुए। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत करने का इंतजाम किया गया।

आदिवासी संस्कृति से हुआ सम्मान

द्रौपदी मुर्मू एअरपोर्ट से रोड शो के बाद सीधे होटल क्लार्क आमेर पहुंची। यहां मौजूद भाजपा विधायकों और सांसदों ने मुर्मू का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने आदिवासी संस्कृति से द्रौपदी का सम्मान किया। मंच पर मौजूद वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौर, गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुर्मू को आदिवासी पोशाक देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए की समर्थन की अपील

द्रौपदी मुर्मू ने यहां मौजूद सभी सांसदों, विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए समर्थन भी मांगा। बता दें कि राजस्थान में भाजपा के 71 विधायक हैं। वहीं 25 लोकसभा सीटों में से 24 पर भाजपा के सांसद हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों से मुर्मू के जयपुर आने से पहले शहर आने के लिए कहा था। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर को इलेक्शन एजेंट बनाया गया है। इसके साथ ही जोगेश्वर गर्ग को समन्वयक और विधायक रामलाल शर्मा को सह समन्वयक बनाया गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *