Sawan 2022 : दो शुभ योग के साथ आज से सावन महीने की हुई शुरुआत

भगवान शिव के लिए समर्पित श्रावण महीने की शुरुआत हो गई है। भगवान शिव के भक्तों को भी इस पावन महीने का बेसब्री से इंतजार…

shiv | Sach Bedhadak

भगवान शिव के लिए समर्पित श्रावण महीने की शुरुआत हो गई है। भगवान शिव के भक्तों को भी इस पावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल सावन का महीना आज 14 जुलाई से शुरू हो गया है जो 12 अगस्त तक रहेगा। इस अंतराल में 4 सोमवार पड़ेंगे। अगले 117 दिन यानी 8 नवंबर 2022 (कार्तिक पूर्णिमा) तक 75 दिन बड़े व्रत और उत्सव के होंगे।

इस अवसर पर मंदिरों में शिवभक्तों की कतारें लगी रहती हैं। जहां भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर भक्त अपने आराध्य की सेवा करते हैं। सोमवार के दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई से शुरू हो रहा है।

विष्कुंभ और प्रीति योग के संयोग से सावन की शुरुआत

वैसे तो पूरे सावन महीने को एक शुभ और पवित्र महीने की संज्ञा दी गई है। लेकिन इस बार एक नहीं दो-दो शुभ योग एक साथ बन रहे है। सावन के पहल दिन यानी आज विष्कुंभ और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों योग में जन्म लेने वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग जीवन में धन, वैभव और सुखों का लाभ उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *