शादी के चार साल बाद महिला की खुशियां हुई चौगनी! एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सभी पूरी तरह स्वस्थ

शादी के चार साल बाद महिला की खुशियां हुई चौगनी! एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सभी पूरी तरह स्वस्थ

Woman Gave Birth To Four Children in tonk 1 | Sach Bedhadak

टोंक। आमतौर पर एक महिला के एक या दो जुड़वां बच्चे होते है। कभी-कभार ऐसा होता है कि कोई महिला तीन बच्चों को जन्म देती है। लेकिन, टोंक में अनोखी घटना सामने आई है। यहां पर एक विवाहिता ने शादी के चार साल बाद एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।

सबसे खुशी की बात ये है कि मां के साथ-साथ सभी बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं। इस डिलीवरी के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं। महिला ने जन्म दिए बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। फिलहाल, तीन नवजात बच्चों का जनाना अस्पताल तो वहीं एक बच्चे और उसकी मां का आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। महिला की कोई संतान नहीं होने के चलते वो निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी। फिलहाल, महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

बच्चों की डिलीवरी कराने वाली महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने बताया कि टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली महिला किरण कंवर की शादी को चार साल होने के बाद मेडिकल समस्या के कारण उसकी कोई संतान नहीं थी। किरण अपने इलाज के लिए कुछ महीने पहले आयुष्मान हॉस्पिटल आई थी। इलाज के बाद महिला गर्भवती हुई और उसकी सोनोग्राफी के दौरान महिला के गर्भ में चार बच्चे होने का पता चला। इसके बाद से ही महिला लगातार चिकित्सकों की निगरानी में अपना उपचार कराती रही। बीती रात को महिला के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे, जहां महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया।

Woman Gave Birth To Four Children in tonk 2 | Sach Bedhadak

महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस तरह केस बहुत ही कम सुनने को मिलते हैं। अक्सर जुड़वां या तिड़वा बच्चों के जन्म की घटनाएं सुनते हैं। लेकिन, इस तरह के केस लाखों में नहीं लाखों में कोई एक होता है, जब चार बच्चों का एक साथ जन्म हुआ हो। उन्होंने बताया कि आश्चर्य और खुशी की बात ये है कि मां के साथ-साथ सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस तरह के केस में ज्यादातर होता है कि बच्चे अस्वस्थ होते हैं या उनकी मौत भी हो जाती है।

साल 2023 में भी एक महिला ने दिया था 4 बच्चों को जन्म…

बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 में भी श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर क्षेत्र में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन, कम वजन होने के कारण एक ही दिन बाद ही सभी बच्चों की मौत हो गई थी।

Woman Gave Birth To Four Children in tonk 3 | Sach Bedhadak

जन्मे बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां, सभी सुरक्षित…

चिकित्सकों का कहना है कि जन्में बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां शादी के चार साल बाद एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली मां किरण कंवर की खुशी भी चार गुना बढ़ गई है। किरण कंवर के परिवार के साथ-साथ उसके गांव वज़ीरपुरा में भी खुशी का माहौल है। गांव से लोग मां और बच्चों के हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं बच्चों के पिता किसान मोहन सिंह भी काफी खुश नजर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *