Rajasthan Election Results 2024 LIVE Updates: इन दिग्गजों की साख दांव पर, अभी तक इन सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे

देशभर में आज मत गणना शुरु हो गई है। इसी के साथ एक बार फिर एनडीए सरकार को शुरुआती रुझानों में बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसी के साथ राजस्थान में भी कई दिग्गज ऐसे है जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

WhatsApp Image 2024 06 04 at 9.02.39 AM | Sach Bedhadak

Rajasthan Election Results 2024 LIVE Updates: देशभर में आज मत गणना शुरु हो गई है। इसी के साथ एक बार फिर एनडीए सरकार को शुरुआती रुझानों में बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसी के साथ राजस्थान में भी कई दिग्गज ऐसे है जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इनमें केंद्रिय मंत्रियों से लेकर राजस्थान की राजनीति के कद्दावर नेता शामिल है। आइए जानते है…

ये दिग्गज मैदान में

भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी और भूपेन्द्र यादव को मैदान में है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह को झालावाड़ से पार्टी ने मैदान में है। उधर, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, विधायक ललित यादव, बृजेन्द्र ओला, हरीश मीणा, मुरारीलाल मीना के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की किस्मत का फैसला भी आज हो जाएगा। इसके अलावा आरएलपी के हनुमान बेनीवाल, बीएपी के राजकुमार रोत और निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी चुनाव भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरें है।

जानिए अभी तक किस सीट पर कौन आगे

8.50 बजे : दूसरे राउंड में बाड़मेर से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल पिछड़े, निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी आगे चल रहे हैं।
8.45 बजे : जयपुर से कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास और सीकर से माकपा के अमराराम आगे चल रहे हैं।
8.40 बजे : राजसमंद से भाजपा की महिमा कुमारी, भीलवाड़ा से भाजपा के दामोदर अग्रवाल, कोटा से भाजपा के ओम बिरला, नागौर से भाजपा की ज्योति मिर्धा, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और जयपुर ग्रामीण से भाजपा के राव राजेंद्र सिंह आगे चल रहे है।
8.24 बजे : जालोर से शुरुआती में पिछड़े वैभव गहलोत।
8.22 बजे : बाड़मेर से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे।
8.21 बजे : भरतपुर से कांग्रेस की संजना आगे।
8.20 बजे : राजसमंद लोकसभा सीट से बीजेपी आगे।
8.15 बजे : जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत आगे।
8.12 बजे : नागौर में हनुमान बेनीवाल चल रहे आगे।
8.12 बजे : राजस्थान में आया पहला रूझान, जयपुर से भाजपा की मंजू शर्मा आगे।
सुबह 8 बजे : राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू।