बांसवाड़ा में प्रेमी-युगल ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले घर से भागे थे दोनों, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेमी युगल के सुसाइड का मामला सामने आया है। टिमेडा स्कूल के सामने महिला-पुरूष के शव एक पेड़ पर…

New Project 2023 12 24T181750.427 | Sach Bedhadak

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेमी युगल के सुसाइड का मामला सामने आया है। टिमेडा स्कूल के सामने महिला-पुरूष के शव एक पेड़ पर लटके मिले। दोनों ने एक ही चुन्नी के फंदा बनाकर जान दे दी है। पेड़ पर लटके शव को देख इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सज्जनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतार कुशलगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

सज्जनगढ़ थानाधिकारी देवीलाल सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि टिमेडा स्कूल के सामने एक महिला और पुरूष के शव एक पेड़ पर लटके है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए कुशलगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिता (19) पिता रामजी और तेर सिंह (35) पिता लाबू राणा है। मृतक तेर सिंह शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

थानाधिकारी देवीलाल सिंह ने बताया कि करीब 6 महीने पहले मृतका के पिता सज्जनगढ़ पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई थी। मृतका के पिता ने शिकायत में बताया कि तेर सिंह (35) पिता लाबू राणा उसकी बेटी को भगा कर ले गया है।

जिसके बाद से दोनों गायब थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर को टिमेडा स्कूल के सामने दोनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी है।