Nimbahera Vidhan Sabha: BJP के सीपी जोशी की अपने गढ़ में क्या रहेगी रणनीति, पिछला चुनाव भारी अंतर से जीती थी कांग्रेस

निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक उदयलाल आंजना लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली अंजना मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाले हैं।

Copy of ashok gehlot 45 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है। इस बीच आज हम आपको मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिला की निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। यहां पर सियासी समीकरण क्या है? आइए जानते है…

निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

  • 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने कृपलानी पर भारी अंतर से जीत हासिल की थी। कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने बीजेपी प्रत्याशी यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी को भारी अंतर से हराया था।
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ की निंबाहेड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के पूर्व सांसद श्रीचंद कृपलानी ने कांग्रेस विधायक उदयलाल आंजना को भारी अंतर से हराया था। इससे पहले साल 2008 में कांग्रेस के उदयलाल आंजना ने बीजेपी के अशोक कुमार नवलखा को 38510 वोटों से हराया था।
  • 2008 के विधानसभा चुनाव में निंबाहेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अंजना उदयलाल को 95622 प्राप्त हुए एवं अंजना 2008 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार को 57112 वोट प्राप्त हुए।

मतदाताओं की संख्या

इस सीट पर कुल 2,54,325 मतदाता हैं, जिनमें 1,27,454 पुरुष मतदाता और 1,26,871 महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प चुनावी जंग होने के आसार हैं।

कांग्रेस उदयलाल आंजना पर लगा सकती है दांव

इस सीट से मौजूदा विधायक उदयलाल आंजना लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली अंजना मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाले हैं। चित्तौड़गढ़ से सांसद और निंबाहेड़ा से विधायक रह चुकीं अंजना पार्टी में कई अहम पदों पर भी रह चुकी हैं। 1988 में सक्रिय राजनीति में आईं अंजना छोटी सादड़ी पंचायत समिति की प्रधान भी रह चुकी हैं।

बीजेपी का चेहरा

श्रीचंद कृपलानी, अशोक कुमार इस सीट से बीजेपी के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। लेकिन, अबकि बार इस सीट पर बीजेपी किसे मैदान में उतारेगी यह देखा भी काफी दिलचस्प होगा।