नगर निगम ग्रेटर उपचुनाव : भाजपा के बाद अब कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी

ग्रेटर नगर निगम उपचुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। कल दोनों ही पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर…

ezgif 4 528c99149f | Sach Bedhadak

ग्रेटर नगर निगम उपचुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। कल दोनों ही पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। तो वहीं भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अब बाड़ेबंदी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने अपने पार्षदों को अपने-अपने सामान के साथ पार्टी मुख्यालय बुलाया है। जहां से उन्हें बस कि जरिए सांगानेर के एक रिजॉर्ट ले जाया जाएगा।

दो दिन पहले भाजपा ने पार्षदों को चौमूं के होटल भेजा

बता दें कि दो दिन पहले भाजपा ने भी अपने-अपने पार्षदों को बस से चौमूं के एक होटल में भेज दिया। यानी बाड़ेबंदी की शुरूआत सबसे पहले भाजपा ने की थी। इस पर खाद्य मंत्री प्रतार सिंह खाचरियावास ने भी तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा को हमसे डर लग रहा है, वह घबरा रही है, कि हम उनके पार्षदों को ले जाएंगे। खाचरियावास ने कहा था कि भाजपा को खुद पर भरोसा नहीं है और हम पर आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा खाचरियावास ने यह भी दावा किया था कि भाजपा के कुछ पार्षद कांग्रेस के संपर्क में हैं। अगर वे कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा और अगली बार निगम में बोर्ड तो कांग्रेस का ही बनेगा क्योंकि कांग्रेस पिछली बार की कोई भी गलती नहीं दोहराएगी।

कांग्रेस से हेमा भाजपा से रश्मि हैं टक्कर में

कल ही कांग्रेस ने हेमा सिंघानिया और भाजपा ने रश्मि सैनी के नाम पर मेयर पद के लिए मुहर लगाई है। शील धाभाई, सुखप्रीत बंसल, भारती लखयानी मेयर पद की दौड़ से हुई बाहर हो गईं। हालांकि पार्टी ने चारों पार्षदों शील धाबाई, रश्मि सैनी, सुखप्रीत बंसल और भारती लख्यानी से फार्म भरवाए थे, लेकिन पार्टी ने रश्मि सैनी का नाम पर मुहर लगाई। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से ममता यादव और हेमा सिंघानिया के नाम पर चर्चा कर सहमति दी गई। जिसके बाद पार्टी ने हेमा सिंघानिया को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा के 85 तो कांग्रेस के 49 पार्षद

बता दें कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी रश्मि सैनी विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 12 से पार्षद है। वर्तमान में रश्मि सैनी लाइट समिति के चेयरमैन भी है। वहीं हेमा सिंघानिया सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 74 से पार्षद हैं। बता दें कि बीजेपी के पास नगर निगम में मेयर बनाने को पूर्ण बहुमत है। बीजेपी के 85 पार्षद कांग्रेस के 49 और निर्दलीय 12 पार्षद है। साल 2020 में हुए ग्रेटर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनावों में 88 वार्ड में बीजेपी, 49 में कांग्रेस और 13 निर्दलीय जीते थे। आयुक्त से विवाद मामले में 4 पार्षद (तीन बीजेपी, एक निर्दलीय) निलंबित हो चुके हैं। इसलिए अब बीजेपी के 85, कांग्रेस के 49 और निर्दलीय 12 पार्षद हैं। नगर निगम ग्रेटर के उपचुनाव आगामी 10 नवंबर को होंगे। इसी दिन चुनाव का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *