Jaipur : PCC बैठक में बोले गहलोत, केंद्र को नींद से जगाने के लिए लामबंद होगी कांग्रेस

Jaipur : हो़टल क्लार्क्स आमेर में आयोजित PCC की कार्यकारिणी बैठक में अशोक गहलोत जमकर केंद्र पर बरसे। उन्होंने केंद्र को गहरी नींद में डूबा…

ashok1.... | Sach Bedhadak

Jaipur : हो़टल क्लार्क्स आमेर में आयोजित PCC की कार्यकारिणी बैठक में अशोक गहलोत जमकर केंद्र पर बरसे। उन्होंने केंद्र को गहरी नींद में डूबा हुआ करार दिया । उन्होंने कहा कि महंगाई से त्रस्त जनता अब उन्हें सबक सिखाएगी। 2024 के चुनावों में उन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी। सीएम गहलोत ने कहा की महंगाई बेरोजगार, जीएसटी देश को निगल रही है। जीएसटी को लेकर मैंने पत्र लिखा था। आग्रह भी किया था लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। जब हम महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं तो हम कला जादू करने वाले बता देते हैं। जिससे समझ में आता है कि काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन करने से नरेंद्र मोदी कितने बौखलाए हुए हैं।

राहुल गांधी बनेंं अध्यक्ष, नहीं बनें तो घर बैठ जाएंगे कार्यकर्ता

इस बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में भी चर्चा हुई। इस पर गहलोत ने कहा कि पार्टी में सभी राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के समर्थन में हैं इसलिए राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद स्वीकार कर लेना चाहिए। लेकिन अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते तो इससे कांग्रेस में निराशा आएगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे और हम लोगों को तकलीफ होगी।

केंद्र पर निशाना सादते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें तो महंगाई का जरा भान नहीं है। यहां गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई बढ़ती ही जा रही है। आज डॉलर 80 रुपए हो गया, हम किस दिशा में जा रहे हैं। उधर केंद्र सरकार को अमृत महोत्सव मनाने से फुर्सत नहीं मिल रही है। हैरानी की बात है की वे आजादी के अमृत महोत्सव में भी राजस्थान और कांग्रेस के आजादी में दिए योगदान को याद नहीं करते। भाजपा ने महापुरूषों के नाम को सिर्फ इवेंट बना दिया है। केंद्र को समझना चाहिए कि नई पीढ़ी को रोजगार नहीं मिलेगा तो वे गलत रास्ते पर जाने को मजबूर होंगे।

मीडिया पर भी दबाव का लगाया आरोप

गहलोत ने मीडिया पर भी केंद्र के दबाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की मीडिया में भी अब ED और CBI का डर बैठ गया है। कांग्रेस के समय में मीडिया के लिए जो खुलापन था, अब वो माहौल नहीं है। क्योंकि मीडिया अब महंगाई पर आंकड़े तक नहीं दिखा सकता। मोदी के अधूरे वादों को मीडिया कभी नहीं दिखता।

वहीं कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 4 सितंबर को प्रदर्शन करेगी। इसकी तैयारी के लिए आज ये बैठक हुई है। ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें उस पर आज चर्चा हुई। 25 और 27 अगस्त को जिला स्तरीय भी बैठक होगी जिसमें अभी जिलों के पार्टी प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठकर कर रणनीति बनाई जायेगी। जिसके बाद 4 सितंबर को दिल्ली में मोर्चा खोला जाएगा।

भाजपा के पास ज्ञानदेव आहूजा हमारे पास सुशासन

डोटासरा ने कहा कि आज LPG सिलेंडर का दाम यूपीए की सरकार से 156 प्रतिशत बढ़ चुका है, आटा, दाल, दूध राशन महंगा होता चला जा रहा है। देश में अराजकात का, डर का माहौल है। लेकिन अब भाजपा को सबक सिखाते के लिए गांव-गांव ढाणी-ढाणी में जनजागरण अभियान को धार दी जाएगी। प्रदेश में गहलोत सरकार का सुशासन भाजपा से देखा नहीं जा रहा है। इसलिए वो बेवजह के मुद्दों को उछाल रही है। उनके पास ज्ञानदेव आहूजा जैसे लोग हैं, हमारे पास सुशासन है। गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि ERCP पर वे बोलते नहीं और राजस्थान की जरूरतों पर दिल्ली में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *