CM Gehlot Aerial Survey : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर सीएम, कहा- ‘ERCP से रुकेगी बाढ़ की समस्या’

CM Gehlot Kota Visit : सूबे के मुखिया अशोक गहलोत आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। उन्होंने कोटा, हाड़ौती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों…

ashok1.... 1 | Sach Bedhadak

CM Gehlot Kota Visit : सूबे के मुखिया अशोक गहलोत आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। उन्होंने कोटा, हाड़ौती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने इलाकों में जनता के बीच जाकर उनके हालातों की जानकारी ली। उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने ERCP समेत कई मुद्दों पर बात की।

‘ERCP से रूकेगी बाढ़ की समस्या’

अशोक गहलोत ने कहा कि अब राज्य को ERCP की बेहद जरूरत है। एक ERCP परियोजना ही है जिससे हाड़ौती संभाग को बाढ़ से बचाया जा सकता है। लेकिन केंद्र के न सुनने से यह परियोजना अधर में लटकी हुई है। गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के जल शक्ति मंत्री भी राजस्थान से हैं, लेकिन वे आज तक ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करा पाए। इस पर भाजपा राजनीति कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार भी NOC को लेकर योजना को अटका रही है।

जनता के हित में नहीं सोच रही भाजपा

भाजपा को बस राजनीति करना आता है। ERCP परियोजना जनता के लिए लाभकारी है। इससे 13 जिलों के बाशिंदों को पानी की सुविधा मिलेगी । पीने के लिए, सिंचाई के लिए पानी की कमी को पूरा किया जाएगा। लेकिन भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है जनता के हित में उसका ध्यान ही नहीं है। सीएम अशोक गहलोत ने बाढ़ से लोगों को बचा रहे SDRF औऱ NDRF के जवानों के कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के इन हालातों में SDRF औऱ NDRF ने बेहद शानदार काम किया है। उन्होंने अब तक 4 हजार लोगों को सुरक्षित बाढ़ से बचाया गया है।

बता दें कि सीएम गहलोत कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ इलाके का हवाई सर्वेक्षण (Aerial Survey) पर हैं। वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मिल भी रहे हैं। इस दौरान उनके साथ यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और परसादी लाल मीणा भी हैं। लेकिन जानकारी मिली है कि मौसम खराब होने के चलते वे झालावाड़ के दौर पर नहीं जा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *