जिद्दी है गुजरात की सरकार, कांग्रेस की मांग को किया अनसुना- मोरबी हादसे पर बोले सीएम गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने JICC में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। केंद्र…

ezgif 2 762297798f | Sach Bedhadak

सीएम अशोक गहलोत ने JICC में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार ने सभी को अपने दवाब में ले रखा है। इसके लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में निकाल रहे हैं। वे लोगों को शांति और सद्भाव से रहने का संदेश दे रहे हैं। राजस्थान में भी यह यात्रा जल्द आएगी। इसके लिए रूट तैयार कर लिया गया है। रूट का निरीक्षण भी कर लिया गया है। सिर्फ महंगाई ही नहीं , बेरोजगारी, अशांति समेत कई मुद्दे हैं। उसे राहुल गांधी प्राथमिकता में लेकर चल रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि यह स्टोनमार्ट 22 साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन सफर तय करते हुए आज हम यहां पहुंच चुके हैं। जब मैं मुख्यंमत्री था राजस्थान का तब ये स्टोनमार्ट शुरू हुआ। इससे राजस्थान में इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है। चीन का मार्केट मंदी में है इसका फायदा भारत को राजस्थान से मिल रहा है। साउथ के भी कई उद्यमी स्टोन इंडस्ट्री के लिए यहां शिफ्ट हो रहे हैं। अब राजस्थान में इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बन गया है। लोग यहां आकर खुश हो रहे हैं।  अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान आज कोरोना की मार से उबर चुका है। अब प्रदेश प्रगति के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है। इससे सरकार को रेवेन्यू भी मिल रहा है और युवाओं  को  रोजगार मिल रहा है।

गहलोत ने कहा कि सिरेमिक इंडस्ट्री के उद्योगपतियों से मेरी यह सोशल मांग है कि उनके मजदूर सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। कई मजदूरों की तो मौत भी हो गई है। अशोक गहलोत ने कहा कि उद्योगपति अपनी कंपनी या फैक्ट्री में ऐसा वातावरण बनाए कि इससे मजदूर बीमार न पड़े न ही आस-पास के लोग इस खतरनाक बीमारी से बचे। आपका माइनिंग मैनेजमेंट ऐसी सावधानियां बरते ताकि जो भी बचाव के उपकरण मजदूरों को इस सिरेमिक से बचा सकते हैं वो उन्हें उपलब्ध हों, जिससे उनकी कीमती जान बच सकें। वहीं किसी कंपनी या फैक्ट्री  में काम करने जा रहे मजदूर यह भी देखें कि जहां वे काम करने जा रहे हैं वहां ये सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर काम नहीं करना चाहिए।

गहलोत ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और उने नेता जिद्दी है।कांग्रेस ने मांग की थी कि जो कमेटी आप गठित कर रहे हो मोरबी हादसे को लेकर कि कमेटी में एक हाइकोर्ट का रिटार्ड जज हो लेकिन इन्होंने अपनी जिद के आगे इसे नहीं माना। इसे सरकार की घोर लापरवाही नहीं तो और क्या कहेंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। वहां कांग्रेस का  पूरा माहौल है।

गहलोत ने  कहा कि बजट को लेकर भी हमने तैयारी शुरू कर दी है। आज शाम  को एक्टिविस्ट और तमाम NGO के साथ बात कर बजट में युवाओं और छात्रों के लिए जरूरी बातों पर विचार किया जाएगा कि उनके आगे बढ़ने के लिए क्य़ा योजनाएं अगले ,साल युवाओं के लिए आने वाले बजट में डाली जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *