अलवर : दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत

अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यहां के दो सौ फुट…

अलवर : दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत

अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यहां के दो सौ फुट रोड स्थित कचरा डिपो के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसको घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।

एक व्यक्ति गंभीर घायल, इलाज जारी

जानकारी के अनुसार अलवर के एनईबी निवासी हैप्पी सिंह सामोला से अपने घर एनईबी की तरफ आ रहा था। वहीं दूसरा बाइक चालक सुनील बैरवा अपनी बाइक लेकर सामोला की तरफ जा रहा था। जहां दो सौ फुट रोड स्थित कचरा डिपो के नजदीक दोनों बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें जिसमें सुनील बेरवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हैप्पी सिंह के पैर में फैक्चर सहित शरीर के कई अन्य जगह गहरी चोट आई है।

जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जैसे ही सुनील की मौत की सूचना परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील बेरवा राजगढ़ का रहने वाला था और वह अलवर में किराए का मकान लेकर मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।  

(रिपोर्ट- नितिन शर्मा)

यह भी पढ़ें- महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *