NSUI कार्यकर्ताओं ने कोटा में किया NEET परीक्षा का विरोध, झड़प के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Rajasthan News: कोटा में नीट रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प। पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा।

NSUI | Sach Bedhadak

Rajasthan News: जयपुर। कोटा में शुक्रवार को नीट परीक्षा (NEET UG Result 2024) में कथित तौर पर हुई धांधली को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हंगामा करते हुए कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस झड़प की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-सरिस्का के बाद रणथम्भौर में टाइगर सफारी होगी महंगी, 15 जून से बढ़ोतरी संभव

ज्ञापन देने पहुंचे थे NSUI कार्यकर्ता

नीट रिजल्ट को लेकर कोटा में भी एनएसयूआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। NSUI ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। शुक्रवार को सभी कार्यकर्ता नीट एग्जाम को रद्द करके दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वाले थे। कार्यकर्ता सर्किट हाउस के बाद इकट्‌ठा हुए ओर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद झाकड़, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे।

बैरिकेड गिरा आगे बढ़ रहे थे NSUI कार्यकर्ता

कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड्‌स लगा रहे थे। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में जाने के लिए बैरिकेड्स को लांघने लगे और धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह खबर भी पढ़ें:-मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लौटाई सरकारी गाड़ी, दफ्तर जाना किया बंद, सामने आई ये बड़ी वजह