देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम, भारत जोड़ो यात्रा में आज सिर्फ महिलाएं

नई दिल्ली। आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने…

देश की पूर्व प्रधानंमत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम, भारत जोड़ो यात्रा में आज सिर्फ महिलाएं

नई दिल्ली। आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी के समाधि स्थल ‘शक्ति स्थल’ पर जाकर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। दूसरी तरफ राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि। वहीं राहुल गाँधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की स्मृतियों का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि आजादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थी वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थी – निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी…

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश की अखंडता बरकरार रखने में इंदिरा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। उनके कार्यकाल में भारत की सेना ने एतिहासिक शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया और बांग्लादेश का निर्माण किया।

इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राज्थान के सीएम अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हैं। कार्यक्रम में राजस्थानी लोककलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में भी आज राहुल गांधी के साथ सिर्फ महिलाएं ही चल रही हैं, इसमें पुरूष नहीं शामिल हैं। इस का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन करना है। पूरे महाराष्ट्र से महिलाएं इस यात्रा में शामिल हुई हैं। बता दें कि आज भारत जोड़ो यात्रा का 73वां दिन है और इस समय यह यात्रा महाराष्ट्र में निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *