कर्नाटक में IT टीम की रेड, आम के पेड़ पर मिले 1 करोड़ रुपए 

बेंगलुरु। कर्नाटक में आयकर विभाग की टीम ने आम के पेड़ में छिपाकर रखे गए एक करोड़ रुपए जब्त किए हैं। आईटी के अधिकारियों ने…

IT team raids in Karnataka, Rs 1 crore found on mango tree

बेंगलुरु। कर्नाटक में आयकर विभाग की टीम ने आम के पेड़ में छिपाकर रखे गए एक करोड़ रुपए जब्त किए हैं। आईटी के अधिकारियों ने मैसूर में सुब्रमण्यम राय के घर पर छापेमारी की थी, जहां पेड़ पर बक्से में रखे गए एक करोड़ रुपए बरामद किए गए। वह पुत्तूर से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार राय के भाई हैं। 

इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुब्रमण्यम राय के मैसूरू वाले घर पर छापा मारा था, जहां से हमें पेड़ पर छुपाए गए 1 करोड़ रुपए मिले हैं। असल में चुनाव को देखते हुए कई जगह छापे पड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अशोक राय के भाई के घर इनकम टैक्स ने छापा मारा। अशोक के भाई ने 1 करोड़ की राशि को डिब्बे में पैककर एक पेड़ के ऊपर छुपा दिया था।

अब तक 110 करोड़ रुपए जब्त, 2346 पर FIR 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद लगे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अब तक 110 करोड़ जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा 2346 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले जाएंगे, वहीं 13 मई को नतीजे सामने आएंगे। चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर देखी जा सकती है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों एड़ी- चोटी का जोर लगा रही हैं।

(Also Read- Wrestlers Protest : विनेश फोगाट ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर जड़ा आरोप, बताने के बावजूद नहीं की कोई कार्रवाई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *