Vijay Sethupathi : कभी पाई-पाई के लिए थे मोहताज…करते थे सेल्समेन की नौकरी, अब ‘जवान’ के लिए मिले 21 करोड़

Vijay Sethupathi : विजय सेतुपति से एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। कॅरियर के शुरुआत दौर में पाई-पाई को मोहताज रहने वाले विजय आज करोड़ों के मालिक हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में निगेटिव किरदार निभाने के लिए 21 करोड़ रुपए की फीस ली है।

ेsb 2 54 | Sach Bedhadak

Vijay Sethupathi: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर यानी गुरुवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में तमिलनाडु में जन्मे विजय सेतुपति ने अहम भूमिका निभाई है। इनका पूरा नाम गुरुनाथ सेतुपति कालीमथु है। विजय ने फिल्मों में एंट्री करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने 16 साल की उम्र में नम्मावर (1994) में एक रोल के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उनकी कम हाइट के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्हें शुरुआत दौर में सफलता हाथ नहीं लगी थी।

विजय को अपना जेब खर्च चलाने के लिए कई अलग-अलग काम करने पड़े। वह फिल्मी दुनिया से जुड़ने की इच्छा तो मन में पाले हुए थे, लेकिन उनके परिवार की माली हालत खराब थी, इस वजह से वह जल्द आगे नहीं बढ़ सके। एक्टर बनने से पहले विजय सेतुपति एक अकाउंटेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पैसों की तंगी के चलते सेल्समैन की भी नौकरी की थी।

यह खबर भी पढ़ें:-Jawan Review : ‘जवान’ का फर्स्ट हाफ है फंटास्टिक, रिलीज होते ही हुई हिट, फैंस बोले-‘सौ टका ब्लॉकबस्टर है भाई’

डायरेक्टर महेंद्र बाबू की सलाह आई काम

डायरेक्टर महेंद्र बाबू ने विजय सेतुपति को फिल्मी दुनिया में आने के लिए प्रोत्साहित किया। अब विजय 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह फिलहाल एक सफल एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। 2021 में विजय को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आज विजय ना केवल हीरो बनकर बल्कि विलेन बनकर भी खूब दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विजय सेतुपति निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं।

विजय सेतुपति की दमदार एक्टिंग ना केवल तेलुगु बल्कि देशभर में पंसद की जाती है। वह मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में ही काम करते हैं। विजय ने सुपरस्टार रजनीकांत और थलपति विजय जैसे कई एक्टर्स के साथ भी काम किया है। लेकिन अब गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ में वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आ रहे हैं। ‘जवान’ के लिए विजय ने फीस के रूप में 21 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

साल 2012 में चमकी किस्मत

साल 2012 विजय सेतुपति के कॅरियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट था। क्योंकि उस साल रिलीज हुई तीन फिल्में कमर्शियली सक्सेसफुल रहीं। ये तीन फिल्में थीं सुंदरपांडियन, पिज्जा, कॉमेडी एंटरटेनर नादुवुला कोनजम पक्काथा कानोम। इसके बाद से विजय के कॅरियर की गाड़ी ऐसी दौड़ी कि आज उनकी गिनती बड़े स्टार्स में होती है। इतना ही नहीं एक्टर 140 करोड़ रुपए की नेट वर्थ के साथ साउथ इंडस्ट्री में बड़े बैंकेबल स्टार्स में एक हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Janmashtami 2023: गोविंदा आला रे…से लेकर गो गो गोविंदा तक ये 4 गाने जन्माष्टमी को बनाते हैं खास

2003 में जेसी के हुए विजय

विजय दुबई में ऑनलाइन जेसी से मिले और 2003 में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग की। आज विजय और जेसी सेतुपति के दो बच्चे सूर्या सेतुपति और श्रीजा सेतुपति हैं। आज विजय अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *