Salman Khan के लिए Lucky रहे हैं ये स्टार्स, Aamir Khan साबित हुए पनौती

Salman Khan Movie : पठान के बाद शाहरुख और सलमान की जोड़ी एकबार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। बॉलीवुड खबरों की…

image 2023 02 20T155802.652 | Sach Bedhadak

Salman Khan Movie : पठान के बाद शाहरुख और सलमान की जोड़ी एकबार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आयेगे। दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे के लिए लकी रहे है। बता दें कि 13 जनवरी 1995 में रिलीज हुई करण-अर्जून बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 43.63 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा दोनों सुपरस्टार ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो रोल भी निभाया है।

Sonam Kapoor: एक्ट्रेस ने 6 महीने पूरे होने पर शेयर किया बेटे के लिए एक खूबसूरत नोट

image 2023 02 20T154529.278 | Sach Bedhadak

साजन

संजय दत्त और सलमान खान ने फिल्म ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 1991 में रिलीज हुई साजन ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘चल मेरे भाई’ ने 22.28 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

image 2023 02 20T154701.684 | Sach Bedhadak

जीत

23 अगस्त 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीत’ बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ सनी देओल ने भी काम किया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 28.61 करोड़ का कारोबार किया था। शाहरुख खान के बाद सनी देओल भी सलमान खान के लिए लकी साबित हुए है।

image 2023 02 20T154744.355 | Sach Bedhadak

नो एंट्री
सलमान खान और अनिल कूपर दोनों स्टार एक-दूसरे के लिए हमेशा लकी रहे है। 26 अगस्त 2005 को रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इससे पहले दोनो ने फिल्म ‘बीबी नंबर वन’ में काम किया था। जो 1995 में रिलीज हुई बीवी नंबर वन ने बॉक्स ऑफिस पर 49.81 करोड़ का बिजनेस किया है, तो वहीं 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री ने बॉक्स ऑफिस पर 74 करोड़ का कलेक्शन किया है।

image 2023 02 20T154954.100 | Sach Bedhadak

हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान के लिए अजय देवगन की लकी रहे है। 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस मूवी ने 51.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

image 2023 02 20T155042.495 | Sach Bedhadak

सलमान खान और अक्षय कुमार की जोड़ी

बता दें कि दोनों सुपरस्टार ने 2 फिल्में ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जान-ए-मन’ में साथ काम किया। हालांकि इसमें एक मूवी सुपरहिट और एक फ्लॉप साबित हुई है। मुझसे शादी करोगी बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं जान-ए-मन फ्लॉप साबित हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 46.2 करोड़ का कलेक्शन किया था।

image 2023 02 20T155127.325 | Sach Bedhadak

Aamir Khan साबित हुए पनौती

अंदाज अपना-अपना
सलमान खान ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 8.65 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *