ऊर्फी जावेद से कम नहीं हैं ‘रामायण’ के डायरेक्टर रामानंद सागर की पड़पोती Sakshi Chopra

टीवी के फॉरेवर फेवरेट शो ‘रामायण’ को लोगों के खूब पसंद किया है। इस शो ने पूरे देश में अपनी एक अलग जगह बनाई थी।…

Sakshi Chopra | Sach Bedhadak

टीवी के फॉरेवर फेवरेट शो ‘रामायण’ को लोगों के खूब पसंद किया है। इस शो ने पूरे देश में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। इस बात का क्रेडिट सीरियल के एक्टर्स के अलावा डायरेक्टर रामानंद सागर को भी जाता है। हाल ही में डायरेक्टर रामानंद सागर की पड़पोती Sakshi Chopra काफी चर्चा का विषय बन गयी हैं। वैसे तो उनका अंदाज काफी बोल्ड है लेकिन हाल ही में सामने आई वीडियो और फोटो में उनकी तुलना ऊर्फी जावेद से की जा रही है।

काफी बोल्ड हैं Sakshi Chopra

Sakshi Chopra रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। हाल ये है कि वो अब उर्फी जावेद को मात देती हुई नज़र आ रही हैं। Sakshi Chopra के कई वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में वह जालीदार ड्रेस में वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने पोनीटेल बनाई हुई है और हाई हील्स के साथ अपने लुक को पूरा करते नज़र आ रही हैं।

यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

Sakshi Chopra का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स काफी अजीब कमेंट कर रहे हैं। जहां उन्हें कई यूजर्स ने ताना मारा तो कुछ ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी। एक यूजर ने तो लिखा, ‘आखिर अब सबको उर्फी जावेद ही क्यों बनना है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘अब लोगों ने अटेंशन हासिल करने का ये हत्थकंडा अपनाना सीख लिया है।’

कौन हैं Sakshi Chopra

रिपोर्ट्स की माने तो Sakshi Chopra पेशे से एक सिंगर हैं और खुद का एक यबट्यूब चैनल भी चलाती हैं। उनकी कई वीडियोज हिट भी हुई हैं। फैंस उन्हें रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती की वजह से जानते हैं। वो रामांनद सागर के बेटे मोती सागर की बेटी मीनाक्षी की बेटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *