भाजपा ने वापस लिया जनाक्रोश यात्रा को स्थगित करने का फैसला, जारी रहेंगी जनसभाएं

जयपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के राहुल गांधी को भारत यात्रा को स्थगित करने या यात्रा में पूर्ण प्रोटोकॉल नियमों का पालन करने के…

ezgif 5 b383b46dfa | Sach Bedhadak

जयपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के राहुल गांधी को भारत यात्रा को स्थगित करने या यात्रा में पूर्ण प्रोटोकॉल नियमों का पालन करने के लिए जो पत्र लिखा था। उसके बाद भाजपा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राजस्थान में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को स्थगित करने का फैसला ले लिया था। लेकिन अब भाजपा ने उस फैसले को वापस ले लिया है और जनसभाओं को जारी रखने का निर्देश दिया है। सभा में प्रोटोकॉल की पालना को अनिवार्य कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार की एडवाइजरी नहीं आ जाती तब तक राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा की जनसभाएं जारी रहेंगी लेकिन इनमें कोरोना प्रोटोकॉल की पालना होगी। पूनिया ने कहा कि कुछ कन्फ्यूजन की वजह से जनाक्रोश यात्रा और जनसभाओं को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है। पूनिया ने कहा कि 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा संपन्न हुई है। इस दौरान पार्टी ने दो करोड़ लोगों से संपर्क किया। इस यात्रा ने 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय तय की। इसके अलावा 14 लाख से ज्यादा लोगों की शिकायतों को इकट्ठा किया गया है।

असमंजस की स्थिति में यात्रा की गई थी स्थगित

पूनिया ने कहा कि पार्टी की जन आक्रोश यात्रा मजबूती के साथ चल रही है। अभी तो कई जनसभाएं होंगी। क्योंकि अभी तक कोरोना को लेकर केंद्र या राज्य की एडवाइजरी जारी नहीं हुई है। इसलिए यात्रा को स्थगित करने का फैसला वापस ले लिया गया है। प्रोटोकॉल को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति जो बनी थी, उसे दूर कर लिया गया है। साथ ही जन आक्रोश यात्रा के लिए जिलों के बनाए गए प्रभारियों को भी इस असमंजस की स्थिति से बाहर निकाल दिया गया है। जिसके बाद अब जनसभाएं यथावत रूप से जारी रहेगी।

महासचिव अरुण सिंह ने यात्रा के स्थगित होने की दी थी जानकारी

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने के लेटर को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी के ऊपर निशाना साध रही है कि यात्रा की लोकप्रियता से भाजपा घबरा रही है इसलिए कोरोना का बहाना बनाकर इसे रद्द् करवाने पर तुली है, इसके अलावा कांग्रेस का यह भी कहना था कि भाजपा की जनाक्रोश यात्रा भी तो राजस्थान में निकाली जा रही है जिस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई न ही कोई पत्र भेजा गया। जिसके बाद आज दिल्ली में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर जनाक्रोश यात्रा को स्थगित करने की जानकारी दी थी। इसके अलावा सतीश पूनिया ने भी ट्वीट कर यात्रा के स्थगित होने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *