42 की उम्र में भी कुंवारी हैं अनुष्का शेट्‌टी, धोखा नहीं देती तो बन जाती प्रभास की दुल्हन

Anushka shetty prabhas: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्‌टी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने अभिनय के अलावा प्रभास के साथ अपने रिलेशनिशप को लेकर खूब चर्चा में रही हैं।

prabhas anushka shetty | Sach Bedhadak

Anushka shetty prabhas: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्‌टी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने अभिनय के अलावा प्रभास के साथ अपने रिलेशनिशप को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। दोनों का पर्दे पर कई बार प्यार परवान चढ़ा और मंजिल भी मिली, लेकिन असल जिंदगी में ये एक-दूसरे के नहीं हो सके। कुछ साल तक दोनों रिलेशन में भी रहे मगर इनका ब्रेकअप हो गया। आइए जानते हैं अनुष्का और प्रभास के अलग होने की असल वजह।

अनुष्का और प्रभास की पहली मुलाकात फिल्म ‘बिल्ला’ के सेट पर हुई। इस फिल्म ने अनुष्का और प्रभास की केमिस्ट्री को जबरदस्त पंसद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसके बाद यह जोड़ी फिल्म ‘बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन’ में साथ नजर आई। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। अब इस जोड़ी के फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

यह खबर भी पढ़ें:-सलमान की Tiger 3 ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर, एडवांस बुकिंग से कमा डाले इतने करोड़!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास और अनुष्का शेट्‌टी का ब्रेकअप हो गया है और अब ये सिर्फ एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। लेकिन रोमांस की अफवाहें अक्सर सोशल मीडिया और चैट शो में गर्म चर्चा का विषय बन जाती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का के एक सीनियर हीरो के साथ कथित अफेयर के चलते उनके और प्रभास के बीच मतभेद हो गए। खबर है कि किसी दूसरे के साथ रिलेशनिशप में होने के चलते प्रभास ने अनुष्का शेट्‌टी से दुनियां बना ली हैं। इन दोनों का ब्रेकअप धोखा देने के कारण हुआ है। इसके बाद प्रभास की मां ने कहा कि वह नहीं चाहती कि अनुष्का शेट्‌टी उनके घर की बहू बने।

कृति और प्रभास के सगाई करने की उड़ी अफवाह

बता दें कि अनुष्का शेट्‌टी से ब्रेकअप के बाद कहा जा रहा है कि वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। दरअसल, उनकी पीआर टीम भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री कृति सेनन और प्रभास ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में स्क्रीन शेयर किया। तब एक फिल्म समीक्षक ने उमैर संधू ने ट्वीट किया था, ‘ब्रेकिंग न्यूज’ कृति सेनन और प्रभास अगले हफ्ते मालदीव में सगाई करेंगे। उनके लिए बहुत खुशी की बात है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘एनिमल’ की रिलीज से पहले Rashmika Mandanna का बोल्ड वीडियो हुआ लीक, भड़के अमिताभ

आने वाली फिल्में

अगर काम की बात करें तो प्रभास फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘सालार’ और ‘प्रोजेक्ट’ में बती हैं। आदिपुरुष और राधेश्याम के डिजास्टर होने के बाद उन्हें बड़े बजट की फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। वहीं अनुष्का अगले साल Kathanar – The Wild Sorcerer में नजर आएंगी।