Marriage Tips: क्यों शादी नहीं करना चाहते हैं जवान बच्चे, ये 4 वजह हो सकती हैं परेशानी की जड़

Marriage Tips: अगर जवान बेटे या बेटी शादी करने से मना करता है तो समझ ले कुछ ना कुछ लोचा है। ये 4 वजह हो सकती है शादी ना करने की वजह। यहां जानें पूरे विस्तार से।

Marriage | Sach Bedhadak

Marriage Tips : बच्चे जवान होते हैं पेरेंट्स को उनकी शादी की फ्रिक लग जाती है चाहे बेटा हो या बेटी। माता-पिता उनकी शादी जुगत में रिश्ता देखने में लग जाते हैं। लेकिन बदलते समय में युवाओं के बीच शादी का क्रेज कम होता जा रहा है। आज के दौर में ज्यादातर लोग शादी को प्राथमिकता के तौर पर नहीं देखते। शादी करना हर किसी का सपना नहीं होता। कई परिवारों में अब देखा जा रहा है कि जब पेरेंट्स अपने बच्चों से शादी की बात करते हैं तो वे साफ मना कर देते हैं या फिर अभी शादी नहीं करना चाहते यह कहकर टाल देते हैं।

पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों की शादी कराकर उनका घर बस जाना है जिंगदी का सबसे बड़ा टास्क होता है। ऐसे में माता-पिता अपने जवान बेटे और बेटी की शादी ना करने की जिद से परेशान रहते हैं। जब भी शादी की बात करते हैं तो उनका मुंह उतर जाता है।

Marriage 3 | Sach Bedhadak

रोक-टोक का डर सताता है…!

अधिकतर लोगों को अब शादी बोझ लगने लगा है। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी आजादी खत्म हो जाएगी और वह अपने सपने पूरा नहीं कर पाएंगे। लड़के हो या लड़कियां आजादी खत्म होने के डर से शादी करने से बचते रहते हैं। क्योंकि वह वे समझते ही कि शादी के बाद उन्हें रोक-टोक का सामना करना पड़ेगा और कई सारे बदलाव हो आएंगे जिसके के चलते वह परिपेयर नहीं होते हैं।

Marriage 2 | Sach Bedhadak

एक्स को ना भुला पाना

अगर कोई लड़का या लड़की शादी करने से मना करता है तो इसके पीछे की एक वजह उनका पुराना रिलेशनशिप भी हो सकता है। कई लड़के-लड़की शादी से पहले ही प्यार में धोखा खा चुके होते हैं, ऐसे में उनका शादी से विश्वास उड़ जाता है या ये भी एक वजह हो सकती है कि ब्रेकअप के बाद वह अपने एक्स को भुला नहीं पाए हों, या फिर पुराने रिश्लेशनशिप से उन्हें कड़वे अनुभव मिले हों। इन कारणों से भी वह शादी करने से कतराते हैं।

Marriage 1 | Sach Bedhadak

जिम्मेदारी से दूर भागना

युवा सोचते हैं कि शादी के बाद जीवन में कई बदलाव होते हैं। शादी के बाद सिंगल लाइफ में होने वाली सारी एक्टिविटी बदल सकती हैं। युवाओं को लगता है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ ताजी है ओर पार्टनर का ध्यान रखना पड़ता है। इसके बाद घूमने, पार्टी और अन्य उनके रूटीन की गतिविधियां वह शादी के बाद नहीं सकेंगे। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उन्हें पार्टनर की जिम्मेदारियां उठानी पड़ती है और पार्टनर के मुताबिक उनका रूटीन हो जाएगा। हो सकता है आपका बेटा या बेटी इस जिम्मेदारी को उठाने से बचना चाहते हों।

marraige | Sach Bedhadak

क्लेश होने का लगता है डर

कई बार परिवार में बड़ों के बीच होने वाली अनबन या क्लेश बच्चों के मन में इस तरह की भावना को जन्म देती है कि शादी नहीं करनी चाहिए। हो सकता कि शादी से पहले आपके बेटे या बेटी ने किसी शादीशुदा कपल के बीच बिगड़ते रिश्ते और क्लेश को देखा हो। इसलिए उनका शादी को मोह उड़ गया हो ताकि अपने जीवन में इसका सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *