ये क्या! इस हीरो के 3 हमशक्ल, वीडियो देखकर काजोल की भी छूट जाएगी हंसी…

नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि दुनिया में एक ही शक्ल के सात लोग होते है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी शक्लें काफी…

New Project 2023 05 07T190424.162 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि दुनिया में एक ही शक्ल के सात लोग होते है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी शक्लें काफी हद तक एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं। ये बात काफी हद तक सही भी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि आपको ऐसे बहुत से लोग देखने को मिल जाएंगे, जो बॉलीवुड एक्टर्स के हमशक्ल हैं, चाहे सलमान खान हों या शाहरुख खान या फिर गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती ही क्यों न हों। लेकिन हम आपसे कहें कि एक ऐसा अभिनेता भी है जिसकी शक्ल के एक-दो नहीं बल्कि तीन हमशक्ल है। आप शायद इस बात पर यकीन करें या नहीं, लेकिन ये सच है।

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल को काफी पसंद करते है और लाखों लोग उन्हें भी फॉलो भी करते हैं। सोशल मीडिया पर आपने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान सहित बहुत से बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल देखे होंगे। लेकिन, अभिनेता अजय देवगन के कई हमशक्ल लोगों को देखकर आपका सिर चकरा जाएगा। ये तीनों युवक अजय देवगन से इतना मिलते हैं कि असली-नकली के बीच फर्क करना, काजोल के लिए भी मुश्किल हो जाएगा। अगर यकीन ना आए तो देख लीजिए ये वीडियो और खुद तय कीजिए।

New Project 76 | Sach Bedhadak

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अभिनेता अजय देवगन के तीन हमशक्ल का है। आपको याद होगा कि 90 के दशक की फिल्मों में अजय देवगन का लुक कैसा होता था। लंबे बाल उनकी पहचान हुआ करते थे। इस वीडियो में भी अजय देवगन की 90 के दशक की झलक देखने को मिलती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजय देवगन के तीन हमशक्ल बने शख्स कैसे खड़े होकर इंस्टाग्राम रील्स बना रहे है। तीनों युवकों की शक्ल हूबहू अजय देवगन से मिलती-जुलती है। अब भला ऐसी शक्ल वाले व्यक्ति को देख कर कोई कैसे धोखा न खाए। ये शख्स बिल्कुल असली अजय देवगन की तरह लग रहा है।

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर @Tuharmitan meme नाम से इसे पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-हमारे यहां अजय देवगन बनाए जाते है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 51 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। वीडियो देखने के बाद यूजर्य मजेदार कमेंट्स कर रहे है।

फिल्म ‘मैदान’ में व्यस्त हैं अजय देवगन…

बता दें कि इन दिनों अजय देवगन मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैदान’ की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म ‘मैदान’ के जल्द ही रिलीज होने ही जानकारी सामने आ रही है। फिल्म ‘मैदान’ को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट को सितंबर महीने तक के लिए टाल दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘अजय देवगन की फिल्म 23 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म को गुरुवार, सात सितंबर को बड़े पर्दे पर उतारने का फैसला किया है। फिल्म की रिलीज डेट किस कारण से आगे खिसकाई जा रही है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *