कर्मचारियों के प्रमोशन का पुराना सिस्टम होगा लागू, गहलोत कैबिनेट में 20 एजेंडों को मंजूरी

सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। गहलोत मंत्रिमण्डल 20 से ज्यादा एजेंडों को दी मंजूरी।

ेsb 2 2023 09 20T184644.183 | Sach Bedhadak

Big decisions of CM Ashok Gehlot: सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। गहलोत मंत्रिमण्डल 20 से ज्यादा एजेंडों को दी मंजूरी। गहलोत मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ ही नए जिलों के गठन को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनकी लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति दूर करने की मांग मान ली गई है। अब कर्मचारियों को 9, 18 और 27 साल की सेवा पूरी करने पर 1992 की व्यवस्था से बढ़े हुए वेतनमान का लाभ मिलेगा। इसके लिए नियमों में संशोधन को कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। अब नियमों में बदलाव से सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में ज्यादा पैसा मिलेगा।

इन एजेंडों को मंजूरी

  • कर्मचारियों के प्रमोशन का पुराना सिस्टम होगा लागू।
  • बंद पड़े RDPL को चलाएगी राजस्थान सरकार।
  • जोधपुर में खुलेगा राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट।
  • जैसलमेर के रामगढ़ में बनेगा आर्मी का कंपोजिट एविएशन बेस।
  • जैसलमेर के सम तहसील में आर्मी की रेंज बनेगी।
  • रेंज के लिए 7872 हैक्टेयर जमीन होगी आवंटित।
  • इंजीनियरिंग सेवा में EWS को आयु सीमा में 5 से 10 साल की छूट।
  • शिल्प और माटी कला बोर्ड का बदलेगा नाम।
  • अब श्री यादे माटी कला बोर्ड होगा नाम।
  • कोविड में अनाथ बच्चों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी मिलेगी।
  • फिजियोथेरेपिस्ट की योग्यता बदली, अब BPT कोर्स जरूरी होगा।
  • कई रजिस्टर्ड संस्थाओं को रियायती दरों पर जमीन आवंटन का प्रस्ताव है
  • शिल्प और माटी कला बोर्ड का नाम अब श्री यादे माटी कला बोर्ड करने का प्रस्ताव है।

CM गहलोत ने ERCP पर केंद्र को घेरा

मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आज लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही है। लोकतंत्र में भय को कोई जगह नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय जांच एजेंसियों पर दबाव डाला जाता है। केंद्र को ERCP के वादे को पूरा करना चाहिए, हमने 14 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए। काम भी हो रहा है।

सीएम गहलोत मे कहा कि जब तक केंद्र की नींद नहीं उड़ेगी, तब तक ERCP राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं होगी। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में लोग नहीं आ रहे हैं। महंगाई के दौर में राजस्थान सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही, महंगाई पर काबू पाने के लिए महंगाई राहत शिविर भी लगाए, रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में कर दिया।’