7 जुलाई को हरियाली तीज, राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री कल यहां होंगे मुख्य अतिथि

75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव वन विभाग 7 जुलाई को हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के गाडोता,मोजमाबाद (दूदू) स्थित परिसर में आयो​जित करेगा।

Chief Minister Bhajan Lal Sharma attack on conggress In Sikar | Sach Bedhadak

जयपुर: 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव वन विभाग 7 जुलाई को हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के गाडोता,मोजमाबाद (दूदू) स्थित परिसर में आयो​जित करेगा। राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है।

15 हैक्टर भूमि पर लगभग 10 हजार पौधे

गाडोता में राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की लगभग 15 हैक्टर भूमि पर लगभग 10 हजार पौधे लगाये जायेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों द्वारा सर्पिलाकार आकार में लगभग 100 पौधे यथा बरगद, पीपल, गूलर, पिलखन, बेलपत्र, कदम्ब आदि के लगाये जाएंगे।

मातृ वन के रूप में एक समूह किया जाएगा विकसित

सनातन धर्म में ध्यान और पूजा के लिये सर्पिल आकारों का उपयोग किया जाता है। सर्पिल आकार सृजन, संरक्षण और विघटन के शाश्वत चक्र का प्रतीक है,जो अस्तित्व की चक्रीय प्रकृति में हिन्दू विश्वास को दर्शाता है। इन 100 पौधों को मातृ वन के रूप में एक समूह बनाकर विकसित किया जायेगा।

दिया जाएगा राज्य स्तरीय वन महोत्सव

राज्य स्तरीय वन महोत्सव में अमृता देवी वृक्ष मित्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। वन महोत्सव स्थानीय स्कूली बच्चों, महिला साथिनों,आंगनबाडी कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनियों, स्काउट गाईड एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, ग्राम्य वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।