अजमेर : सतीश पूनिया का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस राज में एससी वर्ग सबसे ज्यादा हुआ प्रताड़ित 

अजमेर के ब्यावर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने…

सतीश पूनिया का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस राज में एससी वर्ग सबसे ज्यादा हुआ प्रताड़ित 

अजमेर के ब्यावर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सतीश पूनिया ने बाबा साहेब अंबेडकर को याद किया। पूनिया ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के बीच आकर गौरव की अनुभूति हो रही हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है और यह भाजपा का एक मजबूत स्तम्भ है। यह स्तम्भ बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।

प्रदेश में सबसे अधिक SC वर्ग जंगलराज और लॉ एंड ऑर्डर का शिकार

पूनिया ने कहा कि SC मोर्चा के लोग 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करें। वहीं समय की मांग है कि जनता में मोदी सरकार की योजनाएं लेकर जाए। पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में प्रदेश में सबसे अधिक अनुसूचित वर्ग जंगलराज और लॉ एंड ऑर्डर का शिकार हुए हैं।

भाजपा एससी मोर्चा की शुरू से आज तक कि यात्रा का वर्णन करते हुए पार्टी अनुशासन, सामूहिकता, संवाद, जिम्मेदारी से कार्य करते हुए पार्टी को नई ऊंचाई और भारत माता के परम वैभव तक पहुचाएं। मोर्चा संगठन को चुनावो को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्ययोजना पर कार्य करना है।

ये नेता कार्यक्रम में रहे मौजूद

बता दें कि इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा राजस्थान प्रदेश से राजकुमार फुलवरिया, प्रदेशाध्यक्ष एससी मोर्चा कैलाशचन्द मेघवाल, सांसद भागीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, पूर्व विधायक प्रेमचन्द बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, सोजत विधायक शोभा चौहान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- 3 महीने में जिला परिषद की मीटिंग का प्रावधान लेकिन एक साल से नहीं हुई, पार्षदों के साथ जिला प्रमुख भी धरने पर बैठे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *