सतीश पूनिया बोले- लोगों में कांग्रेस के लिए इतना गुस्सा, जितना मेरे प्रति मेरी लुगाई में…

सतीश पूनिया आज जनाक्रोश यात्रा लेकर कैला देवी से मदन मोहन जी की पदयात्रा पर निकले हैं। सतीश पूनिया पूरे लाव-लश्कर के साथ आज करौली…

पूनिया बोले- लोगों में कांग्रेस के लिए इतना गुस्सा, जितना मेरे प्रति मेरी लुगाई में...

सतीश पूनिया आज जनाक्रोश यात्रा लेकर कैला देवी से मदन मोहन जी की पदयात्रा पर निकले हैं। सतीश पूनिया पूरे लाव-लश्कर के साथ आज करौली पहुंचे हैं। उन्होंने यह यात्रा करौली के कैलादेवी से शुरू की और शाम को मदन मोहन जी जाकर रुकेगी। करौली जिले में निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा के दौरान सतीश पूनिया ने सपोटरा उपखंड में जनता को संबोधित भी किया।

जनता में कांग्रेस के लिए इतना गुस्सा, जितना मेरी लुगाई में मेरे लिए

उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में जमकर गुस्सा व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को 4 साल हो गए हैं, लेकिन इन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। इन लोगों ने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर कानून व्यवस्था ठीक करेंगे, बेरोजगारों को रोजगार देंगे। किसानों का कर्जा माफ करेंगे, उन्होंने यहां तक कह दिया गया कि कांग्रेस की सरकार निकम्मी है। लोगों में कांग्रेस के प्रति इतना आक्रोश है कि जितना मेरे प्रति मेरी लुगाई में। इस बात लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

2023 के बाद अपराधियों को छोड़ना पड़ेगा राजस्थान

पूनिया ने कहा कि आप लोग संकल्प लो कि इस बार इस निकम्मी सरकार को जड़ -उखाड़ फेंकेंगे और सत्ता में भाजपा की वापसी कराएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी घरवाली पहले मुझ पर गुस्सा निकालती थी, लेकिन आज वो कांग्रेस सरकार पर अपना गुस्सा निकालती है। पूनिया ने कहा कि मैं भरोसा देता हूं कि 2023 के बाद यहां से अपराधियों को भागना पड़ेगा और यहां पर किसानों और बेरोजगारों के हक की बात होगी उनकी सुनी जाएगी।

महिलाओं ने पूनिया को खिलाई बाजरे की रोटी

पूनिया के सपोटरा आने पर यहां कई महिलाओं ने उन्हें बाजरे की रोटी खाने के लिए दी थी। जिसे उन्होंने खाया। इस दौरान कई महिलाएं उन्हें घेर कर बैठछी हुईं थी। उन्होंने कई लोकगीत भी गाए। इसका वीडियो भी सतीश पूनिया ने अपने सोश मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वे कई महिलाओं  बीच में दाल और रायते के साथ बाजरे की रोटी का स्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी यह वीडियो देखिए।

शाम साढ़े 5 बजे मदनमोहन जी पहुंचेंगे पूनिया

सतीश पूनिया इसके बाद फिर से मदनमोहन जी के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आज सतीश पूनिया कैला देवी से सुबह यात्रा के साथ निकले थे। वे शाम को साढ़े 5 बजे मदन मोहन जी के मंदिर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा है कि कैलादेवी जी से श्री मदनमोहन जी तक पदयात्रा का सहभागी बना यह विशाल जनसैलाब बता रहा है कि जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग हो चुकी है और 2023 में सत्ता परिवर्तन की ठानी है।

यह भी पढ़ें- अब तक 25 की मौत, पूर्व मंत्री भाटी ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *