सरदारशहर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

सरदारशहर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और दिवंगत भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। अनिल शर्मा ने अपने समर्थकों…

ezgif 5 2281e33167 | Sach Bedhadak

सरदारशहर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और दिवंगत भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। अनिल शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब सीएम अशोक गहलोत यहां पर नामाकंन सभा को संबोधित करेंगे।

अनिल शर्मा साल 1995 में सरदारशहर नगरपालिका के चेयरमैन बने थे। साल 2000 से लेकर 2018 तक वे सरदारशहर कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष भी चुके हैं। इसके बाद साल 2022 तक उन्होंने राजस्थान कांग्रेस के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष का पद भी संभाला। इसीके बाद वे राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड के चेयरमैन बने।

बता दें कि सरदारशहर उपचुनाव के लिए आज RLP के प्रत्याशी लालचंद मुंड भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा के प्रत्याशी अशोक पिंच ने भी बीते 16 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। बता दें कि सरदाशहर का उपचुनाव 5 दिसंबर को है और इसके नतीजे 8 दिसंबर को गुजराते के रिजल्ट के साथ आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *