बांसवाड़ा में युवक ने मुंह में पटाखा फोड़कर की आत्महत्या, तीन दिन पहले ही हुई थी बहन की शादी

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मुंह में पटाखा फोड़कर सुसाइड़ कर लिया है।…

New Project 2023 12 08T181123.647 | Sach Bedhadak

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मुंह में पटाखा फोड़कर सुसाइड़ कर लिया है। मृतक युवक हिमांशु गोयल (34) पुत्र जगदीश प्रसाद गोयल दोपहर घर में ही था तभी उसने सुतली बम पटाखे को मुंह में रख कर आग लगा दी और पटाखा फुट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और खून बहना शुरू हो गया। यह घटना बांसवाड़ा शहर के वाडिया कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

मां को बाथरूम में बंद कर की आत्महत्या…

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मृतक हिमांशु और उसकी मां घर पर ही थे। मां नहाने के लिए बाथरूम में गई तो हिमांशु ने बाहर से बाथरूम की कुंडी लगा ली। उसके बाद बम मुंह में फोड़कर आत्महत्या कर ली।

तीन दिन पहले बहन की हुई थी शादी…

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले मृतक की बहन की शादी हुई थी। हादसे के कुछ ही देर में मृतक की बहन घर के बाहर पहुंच चुकी थी। वो घर के बाहर करीब एक घंटे तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन दरवाजा नहीं खोला, वहीं मां बाथरूम के अंदर से चिल्लाती रही। आखिर में पड़ौसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला तब हादसे की सूचना मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया।

यह खबर भी पढ़ें :- MP News: परिवार ने शहर में पढ़ाई करने नहीं भेजा, युवक ने मुंह में पटाखा फोड़कर कर दे दी जान

मध्य प्रदेश में भी एक छात्र ने किया था ऐसा…

बता दें कि करीब 7 महीने मध्य प्रदेश के श्योपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। बड़े शहर में पढ़ाई की चाह और आर्थिक तंगी की मार से परेशान होकर ब्रजेश प्रजापति ने मुंह में पटाखा फोड़कर सुसाइड़ कर लिया था। छात्र ने आगे की पढाई के लिए पैसे न होने के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया था।

ब्रजेश के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह पढ़ाई के लिए बड़े शहर में जाना चाहता था। लेकिन उसके परिवार ने पैसों की तंगी के चलते उसे उच्च अध्ययन के लिए एक बड़े शहर में नहीं भेजने का फैसला किया था। जिसके बाद से वह तनाव में था। इसके बाद उसने मुंह में पटाखा फोड़कर आत्महत्या कर ली थी।