शेखावत के बयान पर बोले धारीवाल- जनता का मूड भांप रही भाजपा, इसलिए बौखला गई

कोटा। भाजपा नेता गजेंद्र शेखावत के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण कहने पर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के कई नेता…

image 2023 04 29T162439.700 | Sach Bedhadak

कोटा। भाजपा नेता गजेंद्र शेखावत के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण कहने पर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के कई नेता बयान दे चुके हैं। अब संसदीय कार्य मंत्री और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बननी है, यह जानते हुए भाजपा अब बौखला रही है। इसलिए वह झल्लाते हुए कुछ भी बोल रही है। जनता यह सब समझ रही है, इसका जवाब तो उन्हें चुनाव में ही मिलेगा।

भाजपा को पता है सरकार किसकी बन रही है

कोटा में हाथ से हाथ जोड़े यात्रा के दौरान शांति धारीवाल ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। वह संजीवनी मामले में ही बात करें ना। अगर वह खुद को आरोपी नहीं बताते हैं तो क्यों वह हाई कोर्ट से स्टे लेने गए थे। वह आरोपी हैं उन्हें जल्द ही सजा मिलेगी। उनके मित्र तो जेल में पड़े हुए हैं, जल्द ही उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।

धारीवाल ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से बौखलाई हुई है। उसे साफ-साफ पता चल रहा है कि राजस्थान में सरकार किसकी बननी है। क्योंकि जनता किसे अपना प्यार दे रही है, किसे आशीर्वाद दे रही है, यह सब पार्टी देख रही है। उसे अब यह समझ में आ गया है कि राजस्थान में उनकी दाल नहीं गलने वाली। सरकार तो कांग्रेस की ही आएगी।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार

कर्नाटक चुनाव पर बात करते हुए शांति धारीवाल ने कहा कि भाजपा के पास अब सिर्फ हिंदू मुस्लिम राजनीति का ही कार्ड रह गया है। वह हर चुनाव में सिर्फ यह कार्ड खेलती है। उसके पास तो मुद्दे ही नहीं है। कर्नाटक की जनता कांग्रेस के साथ है
हम जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सरकार तो कर्नाटक में कांग्रेस की ही बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *