Rajasthan Weather : राजस्थान में दिवाली के बाद तापमान में गिरावट, जयपुर में सर्द हवा चलने से बढ़ी ठंड

जयपुर। राजस्थान में दिवाली के बाद मौसम में ठंडक का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान के कई…

New Project 83 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में दिवाली के बाद मौसम में ठंडक का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर, फतेहपुर, सिरोही में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।

बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में अनेक स्थानों पर 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसी के साथ अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के मौसम में इसी तरह सर्दी बनी रहेगी। वहीं राजधानी जयपुर में मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बना रहने वाला है।

शेखावाटी में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी…

दिवाली से एक दिन पहले झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों में कई जगह अच्छी बारिश हुई। इसके बाद अचानक पारा गिरा और सर्दी का एहसास होने लगा। दिन में जहां घरों में पंखे चल रहे थे अब रात को लोग कंबल ओढ़े नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान लगाया गया है।